एक्सप्लोरर

नालंदा में निर्माण के दौरान फ्लाईओवर का गार्डर टूट कर गिरा, मलबे में दबने से क्रेन ऑपरेटर की मौत, 5 जख्मी

Nalanda News: घटना बेना थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास की है. हादसे के बाद मौके पर राहत बचाव का काम शुरू किया गया. खबर लिखे जाने तक एक मौत की पुष्टि हुई थी.

नालंदा: बेना थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास शुक्रवार की शाम भागन बिगहा में एनएच-20 पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गार्डर टूट कर गिर गया. इस दौरान काम करने वाले कुछ मजदूर दब गए. हादसे के बाद मलबे में दब कर एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई. उसकी पहचान 35 वर्षीय मंजीत कुमार के रूप में हुई है. पांच की संख्या में मजदूर जख्मी भी हुए हैं. मौके पर राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया है. कई मजदूर घटना के बाद मौके से फरार हो गए. 

वहीं, बेना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-नवादा-बरही एनएच-20 पर फोर लेन निर्माण का काम चल रहा है. गावर कंपनी को सड़क और फ्लाईओवर निर्माण का ठेका दिया गया है. इधर, गार्डर टूटने से फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में दो लोग दबे थे वहीं पांच मजदूर जख्मी हुए थे जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया. अभी इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है. घटना के बाद रहुई प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

घंटों चला राहत बचाव का कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरीय पुलिस पदाधिकारी, सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी समेत कई थाना की पुलिस पहुंची. सभी राहत बचाव कार्य में जुट गए. खबर लिखे जाने तक एक मौत की पुष्टि हुई थी. मलबा हटाने और राहत का काम जारी था. मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता तो कुल कितनी मौत हुई है यह बताना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें- Indepth Story: जगदानंद सिंह की होगी 'छुट्टी', अब्दुल बारी सिद्दीकी होंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष! सब कुछ लगभग सेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget