एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: ‘पति की हत्या का बदला लूंगी’, नालंदा में हत्यारोपी के मर्डर के बाद बोली पत्नी, दोस्त पर लगाए आरोप

Bihar Crime News: मृतक का नाम राहुल था. मामला नीमगंज का है. राहुल की पत्नी और परिवार वालों ने उसके किसी दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है.

नालंदा: जिले की नगर थाना पुलिस ने मोहल्ले वासियों की सूचना पर नीमगंज से शनिवार की शाम एक युवक की खेत से शव बरामद की. मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी किशोरी केवट का 26 वर्षीय पुत्र अमन केवट है जो वर्तमान में लहेरी के भैंसासुर में किराया पर रूम लेकर रहता था. परिजन दोस्त पर घर से बुलाकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पत्नी ने कहा कि वह अपने पति की हत्या का बदला लेगी. हालांकि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. मृतक पर हत्या-डकैती का केस दर्ज था जिसमें वह जेल जा चुका है. पुलिस जांच में जुटी है.

दोस्त पर आरोप

पत्नी व अन्य परिजनों ने बताया कि दोस्त धंजू कुमार ने अमन को फोन करके शुक्रवार की शाम बुलाया था जिसके बाद देर तक नहीं लौटे. परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे लेकिन अता पता नहीं चल सका था. इधर, शनिवार की शाम अमन की लाश नीमगंज मोहल्ले के खेत से मिलने की खबर पुलिस को मिली. फिर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में रखा. शव बरामद होने के बाद बात सनसनी की तरह शहर में फैल गई. फौरन शव की पहचान हो गई जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल आ गए. जहां उनकी चीख पुकार गूंजने लगी.

पत्नी ने कही बदले की बात

रोते बिलखते हुए पत्नी ने अपने पति अमन के दोस्त धंजू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि घटना के कारणों का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है. मृतक की पत्नी तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है. पत्नी ने कहा कि वह अपने पति की हत्या का बदला लेगी. 10 जून 2020 को दीपनगर थाना अंतर्गत तकिया कला मोहल्ला में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी. मृतक प्रह्लाद केवट था. मामले की जांच में खुलासा हुआ कि प्रहलाद केवट की हत्या सूद में कीमती भूमि रजिस्ट्री कराने के कारण सुनील कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की. इस मामले में अमन की भी संलिप्त था. प्रह्लाद ने उसके प्रेम विवाह का विरोध किया था. इस कारण अमन इस मामले में शामिल हुआ. इसमें अमन की गिरफ्तारी हो चुकी थी.

सभी बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

बिहार थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतक पर हत्या-डकैती समेत अन्य केस दर्ज था. वह जेल भी जा चुका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें-Bihar Politics: बीजेपी ने मुकेश सहनी के साथ फिर कर दिया 'खेला', पहले ले गए 4 विधायक, अब किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget