एक्सप्लोरर

Nalanda Bomb Blast Case: बिहार शरीफ धमाका मामले में 6 नामजद, पुलिस को दूसरा जख्मी भी मिला, एक शख्स गिरफ्तार

Bihar Sharif Blast Case: नालंदा के पहाड़पुरा मोहल्ले में ब्लास्ट की घटना हुई थी. इसमें दो लोगों के जख्मी होने की बात आई थी. पुलिस के बयान पर इस केस में मामला दर्ज किया गया है.

नालंदा: बिहार थाना इलाके के बड़ी दरगाह के नया टोला पहाड़पुरा मोहल्ले में बीते शनिवार (22 अप्रैल) को हुए तेज धमाके की पुलिस जांच कर रही है. इस घटना में दूसरे जख्मी शख्स की भी पुलिस ने तलाश कर ली है. इसके पहले पुलिस ने आदिल उर्फ खन्ना को पकड़ा था. यह बड़ी दरगाह नया टोला का रहने वाला है. अब रविवार की रात दूसरा जख्मी मोहम्मद जॉन भी पुलिस को मिल गया है. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. बिहार थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

दोनों जख्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं एक अन्य व्यक्ति जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मोहम्मद शकील है. इस धमाके के मामले में कुल छह लोगों को आरोपित किया गया है. इनमें मोहम्मद अख्तर उर्फ देहाती, मोहम्मद आदिल उर्फ खन्ना, मोहम्मद जॉन, मोहम्मद रॉकी, मोहम्मद शकील और मुमताज शामिल हैं. सभी जिले के ही रहने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला?

शनिवार (22 अप्रैल) की दोपहर में बिहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक झोपड़ी से धुएं का गुबार निकल रहा है. सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ-साथ सदर डीएसपी, एसडीएम, डीएम, एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे. स्थानीय लोगों का कहना था कि धमाका हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला तो उसमें धुआं निकलता दिखा था. झोपड़ी से तीन-चार लोग जख्मी होकर भागते दिखे थे. एफएसएल की टीम भी पहुंची थी. उसी दिन मौके से सैंपल को इकट्ठा किया था.

इसके बाद इस पूरे मामले में अब छह लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया है कि धमाका मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो जख्मी हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है. एक से पूछताछ की जा रही है. एफएसएल की टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस छापेमारी भी कर रही है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी. वहीं इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि अफवाह से लोग बच सकें.

यह भी पढ़ें- Nawada JDU Leader Arrested: नवादा में जेडीयू नेता समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस को जिंदा बम के साथ हथियार भी मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget