एक्सप्लोरर

झारखंड से बिहार आई बारात बिन दुल्हन लौटी, लड़की ने शादी से किया इनकार, दूल्हे पर लगाया ये आरोप

Bride Denied for Marriage: दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर मंगलवार की रात लड़की के यहां पहुंचे थे. पूरा मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के पिनीपर गांव का है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लड़की के दरवाजे पर बारात तो पहुंची लेकिन बिन दुल्हन ही दूल्हे पक्ष को वापस जाना पड़ा. लड़की ने शादी करने से इनकार किया और फिर खुशियों के बीच सन्नाटा पसर गया. यह पूरा मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के पिनीपर गांव का है. बीते मंगलवार (09 जुलाई) की रात झारखंड से बारात आई थी. अगले दिन बुधवार (10 जुलाई) को बिना दुल्हन के ही सबको वापस जाना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर मंगलवार की रात लड़की के यहां पहुंचे थे. इसके बाद समधी मिलन हुआ. जयमाला के साथ और भी रस्मों को शुरू किया गया तो इसी दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के इनकार करते हुए दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा.

लड़की ने दूल्हे को बताया मंदबुद्धि और दिव्यांग

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने गई. दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा मंदबुद्धि लग रहा है, पैर से दिव्यांग लग रहा है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी. दुल्हन के इस आरोप को सुनकर उसके परिजन भी चौंक गए. इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर पुलिस ने शांत कराया.

बारात झारखंड के चरही से आई थी. शादी से इनकार करने के बाद दुल्हन के परिजन खर्च लौटाने की मांग करने लगे. बिना रुपये लौटाए ग्रामीण बारात को वापस जाने से रोकने लगे. हालांकि पुलिस के समक्ष कुछ उपहार और रुपये वापस कराने के बाद दुल्हन के परिवार वाले शांत हुए.

इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है. इसके बाद बिना शादी के बारात लौट गई. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. लड़की का कहना था कि लड़का मंदबुद्धि और पैर से दिव्यांग लग रहा है इसलिए वह शादी नहीं करेगी. थाना स्तर पर कागजी कार्रवाई हुई है. 

यह भी पढ़ें- 'मैं लोगों को बता दूं कि नीतीश कुमार...', प्रशांत किशोर ने बता दी CM के राजनीति करियर की 'एक्सपायरी' डेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget