एक्सप्लोरर

Nalanda Internet News: नालंदा में इंटरनेट को लेकर ये है नई जानकारी, प्रशासन ने बताया कब से होगा चालू

Bihar News: नालंदा में हिंसा के बाद से इंटरनेट बंद है. इससे वहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं, इस संबंध में नालंदा प्रशासन ने नई जानकारी दी है.

पटना: रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद बिहार के सासाराम और नालंदा (Sasaram and Nalanda News) काफी सुर्खियों में है. हिंसा के बाद से दोनों जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हिंसा के बाद से ही इंटरनेट (Internet) बंद है. इससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इंटरनेट (Nalanda Internet) को लेकर नालंदा वासियों के लिए नया अपडेट आया है. नालंदा जिला में इंटरनेट सेवा फिलहाल आठ अप्रैल तक बंद कर दिया गया है, ये जिला प्रशासन के द्वारा जानकारी दी गई है. पहले छह अप्रैल बंद किया गया था, जिसे बढ़ा दिया गया है.

पहले छह अप्रैल तक रखा गया था बंद

हिंसा के बाद से अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई थी, जिससे किसी तरह की अफवाह नहीं फैल सके. इसे लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया था. प्रशासन ने आदेश दिया है कि इंटरनेट को आठ अप्रैल तक बंद रखा जाएगा. वहीं, इसके पहले नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा था कि छह तारीख तक इंटरनेट सुविधा बंद रहेगी. उन्होंने कहा था कि जिले में स्थिति सामान्य रहेगी तो इंटरनेट सुविधा चालू की जा सकती है लेकिन लेकिन अब जानकारी मिली है कि इसको बढ़ाकर आठ अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. इसके बाद स्थिति सामान्य रही तो इसको चालू किया जाएगा हालांकि प्रशासन के अनुसार अभी जिले में स्थिति नियंत्रण में है.

शहर में बिगड़ गया था माहौल

बता दें कि 30 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटना हुई थी. इस दौरान शहर का माहौल खराब हो रहा था. नालंदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस उपद्रव में कई लोग घायल हो गए थे. मौत की भी सूचना मिल रही है. इसके बाद से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था. प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी. इसके साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था. वहीं, इस मुद्दे पर बिहार में इन दिनों जमकर राजनीति भी हो रही है. खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अर्जी में की ये मांग, तमिलनाडु मामले में यूट्यूबर की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget