एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा वासियों को राहत, शाम 5 बजे तक खोल सकेंगे दुकान, जानिए कोचिंग और स्कूलों को लेकर क्या है अपडेट

Nalanda Violence: रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटना के बाद शहर में प्रशासन के द्वारा कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी. अब धीरे-धीरे नालंदा वासियों को छूट मिल रही है.

नालंदा: बिहार शरीफ हिंसक झड़प (Nalanda Violence) की घटना के बाद पिछले शुक्रवार को ही शहर में धारा 144 लागू की गई थी. हिंसा के बाद शहर में पूरी से तरह दुकान, विद्यालय, कोचिंग संस्थान को भी बंद कर दिया गया था. कुछ दिन पहले जिला प्रशासन के द्वारा दुकान खोलने के लिए समय का निर्धारण किया गया था. इसके लिए सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक निर्धारित किया गया था. वहीं, समय को लेकर अब नया अपडेट आया है. सोमवार से शहर की सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह छह बजे से संध्या पांच बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई है. जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

अभी भी लागू है धारा 144 

जिला प्रशासन के द्वारा शहरवासियों को बड़ी राहत दी गई है. रविवार को एक बैठक के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया. सोमवार से अब दुकानों के साथ-साथ बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालय, महाविद्यालयों में पठन पाठन कार्य अपराह्न 4 बजे तक मान्य होगा. सभी कोचिंग संस्थान, ट्यूशन सेंटर फिलहाल अगले आदेश तक बन्द ही रहेंगे. वहीं, जिला प्रशासन के द्वारा यह भी बताया गया है कि शहर में अब भी धारा 144 लागू है. बता दें कि शनिवार को इंटरनेट सेवा को शहर में बहाल कर दिया गया था.

प्रशासन द्वारा दिया गया निर्देश

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शहर के हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी, बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा शहर की वर्तमान स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी गई. बिहार शरीफ शहर की दुकानों को खोलने की समय सीमा को बढ़ाने और विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य शरू करने की अनुमति को लेकर भी सदस्यों द्वारा चर्चा की गई. वहीं, प्रशासन के द्वारा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों, विशेष रूप से सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का दिशा निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी, इन 20 सीटों पर अमित शाह ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget