एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुजफ्फरपुर, रेस्टोरेंट में छिपकर लोगों ने बचाई जान

Muzaffarpur News: मामला सदर थाना क्षेत्र का है. फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. पुलिस आस-पास लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर: जिले में शनिवार की देर रात बेखौफ होकर बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Muzaffarpur News) की. इस दौरान दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गई. रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग बाल बाल बचे. दहशत के माहौल लोगों ने छिपकर और भागकर जान बचाई. आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. मामला सदर थाना क्षेत्र का है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आस-पास लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है.

मौके से एक दर्जन गोली का खोखा बरामद किया गया

घटना सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के पास एनएच 102 के पास की है, जहां देर रात बाइक सवार करीब आधा दर्जन की संख्या में बदमाश हथियार लेकर पहुंचे. इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल हो गया. मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. सदर थाना की पुलिस और सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. रेस्टोरेंट पर अचानक हुई फायरिंग से मौके पर से करीब एक दर्जन गोली का खोखा बरामद किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टेबल के नीचे छिपकर लोगों ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि इस घटना के वक्त रेस्टोरेंट में दो दर्जन की संख्या में लोग खाना खा रहे थे. इस दौरान अचानक फायरिंग की घटना से वहां लोग खाना को छोड़कर अपनी जान बचाते हुए इधर उधर भागते नजर आए. कई लोग रेस्टोरेंट के टेबल के नीचे छिपकर जान बचाई. गनीमत रही कि घटना में किसी ग्राहक को गोली नहीं लगी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जांच की जा रही है- पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह पहुंचे और हालात का जायजा लिया. रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य में घटना दहशत पैदा करने के उद्देश्य से की गई है. पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है. पुलिस आसपास में लगी सीसीटीवी कैमरे में अपराधी की जानकारी को लेकर करवाई में जुटी हुई है. सिटी एसपी ने बताया एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी में बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, थाना से 100 गज की दूरी पर घटना को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget