एक्सप्लोरर

Muzaffarpur CO Arrested: मुजफ्फरपुर में 40 हजार घूस ले रहा था सीओ, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

CO Pankaj Kumar Arrested: निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर ये पैसे मांगे गए थे. मिथिलेश कुमार यादव ने निगरानी में इस संबंध में शिकायत की थी.

मुजफ्फरपुर: निगरानी की टीम ने शुक्रवार (18 अगस्त) को कुढ़नी अंचलाधिकारी पंकज कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. सुबह-सुबह इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गिरफ्तार करने के बाद पटना से आई निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई. सीओ पंकज कुमार ने कुढ़नी के मनकौली निवासी मिथिलेश कुमार यादव से सौदा तय किया था. निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर ये पैसे मांगे गए थे.

कुढ़नी अंचल कार्यालय से हुई सीओ की गिरफ्तारी

बताया जाता है कि पैसे मांगे जाने के बाद मिथिलेश कुमार यादव ने निगरानी में इस संबंध में शिकायत की थी. टीम ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया. सत्यापन के क्रम में पाया गया कि 40 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. इसके बाद कांड दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया. इसके बाद कार्रवाई की गई तो पंकज कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते कुढ़नी अंचल कार्यालय से पकड़ा गया.

17 अगस्त को ही इस संबंध में दर्ज हुआ था केस

बताया जाता है कि 17 अगस्त को ही इस मामले में कांड संख्या 029/2023 दर्ज किया गया था. इधर निगरानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त बातों की जानकारी के साथ कहा गया है कि अभियुक्त पंकज कुमार को पूछताछ के बाद कोर्ट (निगरानी, मुजफ्फरपुर) में प्रस्तुत किया जाएगा.

निगरानी विभाग के नंबर पर करें शिकायत

बता दें कि लगातार कार्रवाई के बाद भी सरकारी कर्मी या अफसर घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन शिकायत मिलती रहती है. इधर निगरानी की ओर से ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है. निगरानी के नंबर 0612-2215033, 2215030, 2215032, 2215036, 2215037, 2999752 और मोबाइल नंबर 7765953261 पर शिकायत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Buxar News: छह साल की मासूम के साथ बिहार के बक्सर में दरिंदगी, चॉकलेट के बहाने युवक ने किया रेप, बेहोश होने पर भागा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget