एक्सप्लोरर

गोलियों की आवाज से थर्रा उठा पटना का बिहटा, बालू लोडिंग के विवाद में मुंशी को मारी गोली

Patna Crime News: बिहटा में बालू घाट पर बालू लोडिंग को लेकर दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा है. डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

Bihar News: पटना से सटे बिहटा में गुरुवार (20 मार्च, 2025) को बालू घाट पर बालू लोडिंग को लेकर दो गुटों में चल रही पुरानी रंजिश में एक मुंशी को गोली मार दी गई. गोली लगने से मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

पूरा मामला पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाना क्षेत्र के भेड़हरिया इंग्लिश गांव स्थित बालू घाट-4 शिवप्रताप क्लस्टर 1 का है. बालू लोडिंग के लिए दो गुटों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है. इसी के चक्कर में मुंशी पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जाता है कि मुंशी विनोद कुमार दो गुटों में विवाद के भाग घटनास्थल से भाग रहे थे इसी दौरान उन पर पीछे से हमला कर दिया गया. कमर में गोली लगी और आगे की तरफ निकल गई. 

मुंशी की हालत खतरे से बाहर

घटना के जख्मी मुंशी विनोद कुमार को इलाज के लिए पालीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि स्थिति खतरे से बाहर है. विनोद कुमार को कमर के उपर बाईं तरफ गोली लगी है. गोली आर-पार हो गई है. यह राइफल का छर्रा हो सकता है.

बालू लोडिंग को लेकर हुआ था विवाद

विनोद कुमार ने बताया कि वे गुरुवार की शाम को भेड़हरिया इंग्लिश घाट नंबर 4 शिवप्रताप सिंह क्लस्टर-1 पर थे. वहां हाईवा पर जेसीबी से बालू लोड हो रहा था. इसी बात को लेकर दूसरे गुट के मुंशी से विवाद हो गया. हाथापाई हुई. इसके बाद वे वहां से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भेड़हरिया इंग्लिश के रहने वाले मनीष कुमार ने उन पर गोली चला दी.

घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी- 1 प्रीतम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच में जुट गई. युवक विनोद कुमार की गोली लगने की बात सामने आ रही है. पुलिस दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: 'पलायन रोको नौकरी दो यात्रा' के दौरान कन्हैया कुमार का नीतीश सरकार पर निशाना, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget