एक्सप्लोरर

Munger News: 'कोई नहीं बचा सकता है सुन लो...', बिहार में डॉक्टर को धमकी! BJP MLA प्रणव कुमार पर लगा आरोप

BJP MLA Pranav Yadav: सिविल सर्जन ने कहा कि चिकित्सक द्वारा अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुंगेर: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर और मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार के बीच झड़प का मामला सामने आया है. घटना रविवार (08 अक्टूबर) की है. चिकित्सक और विधायक दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं. डॉक्टर कुमार सानू ने कहा कि विधायक ने वार्ड में घुस कर कॉलर पकड़ा और उनके साथ प्रणव कुमार ने गाली गलौज की. वहीं विधायक ने मारपीट की बात से इनकार करते हुए डॉक्टर पर बदतमीजी का आरोप लगाया. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है. एक वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी विधायक डॉक्टर को धक्का देते हुए कह रहे हैं कि 'तुम यहां नहीं आ सकते हो, नहीं तो कोई बचा नहीं सकता है सुन लो...'

क्या है पूरा मामला?

रविवार की शाम मुंगेर सदर अस्पताल में बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव एक मरीज के द्वारा डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत पर पहुंचे थे. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुमार सानू से वो भिड़ गए. डॉक्टर सानू ने कहा कि एक मरीज जो न्यूरो का केस था उसे रेफर कर दिया था. इतने में मरीज के परिवार वालों ने कहा कि विधायक से बात कर लीजिए तो उसने कहा की वह इसके लिए ऑथराइज नहीं है. इसके बाद परिजन ने उनका नाम पूछा. इसके बाद नहीं बताने पर वे लोग चले गए. कुछ देर बाद बीजेपी विधायक आए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे. गाली-गलौज की. कॉलर पकड़ लिया. डॉक्टर ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है. अब उन्हें यहां काम करने में डर लगता है. कहा कि मेरे साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है. इसकी मैं शिकायत करूंगा.

डॉक्टर कुमार सानू ने कहा कि उनकी पोस्टिंग संग्रामपुर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में है मगर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है जिसके कारण उनकी पोस्टिंग मुंगेर सदर अस्पताल में हुई है. डॉक्टर सानू ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए. मुझे काफी डर लग रहा है.

बीजेपी विधायक ने दी सफाई

इस मामले में विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि एक मरीज के विषय में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए वे डॉक्टर से बात करना चाह रहे थे. उस डॉक्टर ने उससे बात भी नहीं की और न ही अपना नाम बताया जिसके बाद वे खुद सदर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर से बात करने गए तो डॉक्टर ने उनके साथ काफी बदतमीजी की. उन्होंने कहा कि डॉक्टर के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है. मेरे साथ बदतमीजी की है. सीधे कहता है हम कोई विधायक एमएलए को नहीं जानते हैं.

सीएस ने कहा- सीसीटीवी के आधार पर होगी कार्रवाई

इस अफरातफरी के बीच कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंची और माहौल को शांत करवाया. घटना की सूचना पाकर मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय और डीएस डॉ. रमन भी पहुंचे. सीएस पीएम सहाय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी. चिकित्सक से उसके पक्ष की जानकारी ली गई है. विधायक से भी मामले की जानकारी ली जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन ने कहा कि चिकित्सक द्वारा अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar: गोपाल मंडल '19' तो श्याम बहादुर सिंह उनसे '20', JDU के पूर्व विधायक का कमर लचकाने वाला VIDEO वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget