एक्सप्लोरर

Munger News: दीपिका शर्मा हत्याकांड का खुलासा, पति ने ही दी थी हत्या की सुपारी, करना चाहता था दूसरी शादी

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया था. 15 नवंबर की सुबह दीपिका शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में उसके पति समेत पांच लोगों को पकड़ा गया है.

मुंगेरः कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 15 नवंबर की सुबह एक महिला दीपिका शर्मा की हत्या हो गई थी. बीते मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया. बताया जाता है कि दीपिका के पति और सीआईएसएफ के जवान रवि कुमार ने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कॉल डिटेल आदि की जांच के बाद पूरा मामला साफ हो गया. मुंगेर के एसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. दीपिका के भाई कुमार भानु ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. तकनीकी अनुसंधान के क्रम में दीपिका के देवर छोटू शर्मा, जेठ राजीव कुमार, फुफेरे देवर सुमित कुमार की कॉल डिटेल खंगाली गई. उसके आधार पर शूटर गौतम कुमार, पतलू और संजीव कुमार का पता चला. गौतम कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पतलू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- जानिए- पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रह चुके शहाबुद्दीन के परिवार में कौन-कौन है? हाल ही में बेटे ओसामा और बेटी हेरा की भी हुई है शादी

शूटर ने खोला राज कैसे हुई थी प्लानिंग

गिरफ्तार अभियुक्त और शूटर गौतम कुमार ने बताया कि सुमित कुमार ने करीब एक महीने पहले उसे फोन किया था और कहा था कि उसका भाई रवि सीआईएसएफ में है और धनबाद में पोस्टेड है. वह अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता है. इसके बाद एक लाख 20 हजार रुपये में डील हुई. एडवांस में 20 हजार रुपये दिए गए. योजनानुसार फुफेरा देवर सुमन कुमार एक सप्ताह से दीपिका के ससुराल में रहकर उसके देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी कर रहा था. 14 नवंबर की रात साजिश रची गई कि सुबह शौच जाने के समय महिला की हत्या करनी है. उसके बाद शूटर गौतम को इसकी सूचना दे दी गई. इसके बाद उसने अपने अन्य साथी संजीव और पतलू के साथ घर की दीवार पार दीपिका की गोली मारकर हत्या कर दी.

क्यों की गई दीपिका की हत्या?

बताया जाता है कि 2017 में दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी. उस समय वह सात महीने की गर्भवती थी. उस घटना में गोली लगने से उसकी मां की मौत हो गई थी. वहीं दीपिका को दो गोली लगी जिसके कारण उसके एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया. इस कारण उसके ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे. यही वजह थी कि उसका पति रवि दूसरी शादी करना चाहता था.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: गया में कस्टमर ने फोन पर दिया मोमो का ऑर्डर, डिलीवरी लेकर जा रहा था युवक तो रास्ते में हो गई हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget