एक्सप्लोरर

मुंगेर में डबल मर्डर केस का खुलासा, इनामी पवन मंडल के इशारे पर हुई हत्या, पत्रकार सहित 4 गिरफ्तार

Munger Double Murder: बिहार के मुंगेर में 13 जुलाई को हुए दोहरे हत्याकांड की पूरी प्लानिंग पत्रकार ने की थी. 50 हजार के इनामी पवन मंडल के इशारे पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.

Munger Crime: बिहार की मुंगेर जिला पुलिस ने बुधवार को दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. साथ ही हत्याकांड के आरोप में एक पत्रकार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्रकार कुख्यात अपराधी पचास हजार के इनामी पवन मंडल का आपराधिक कारोबार संभाला था. एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले का खुलासा किया है.

बीती 13 जुलाई को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक मोड़ के समीप दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में टॉप-10 अपराधियों में शामिल पवन मंडल के इशारे पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसके बाद से पवन मंडल फरार चल रहा है. उसके अपराधिक करोबार को सफिया सराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव का पत्रकार अभिषेक कुमार संभाल रहा था.

पत्रकार ने की थी हत्याकांड की पूरी प्लानिंग
मृतक मनजीत मंडल की हत्या की पटकथा फरवरी महीने में ही लिखी गई थी और घटना को अंजाम देने के लिए अभिषेक लगातार अपराधियों के संपर्क में था. पुलिस ने घटना में नामजद अपराधी नवीन तांती उर्फ लुल्हा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि पत्रकार अभिषेक कुमार से हत्या को लेकर डील हुई थी.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को उसके घर से उठाकर पूछताछ की. अभिषेक ने पवन मंडल के इशारे पर पूरी घटना की प्लानिंग की बात स्वीकार की. शूटर को कहां भेजना है, पैसे देने, गाड़ी और हथियारों को ठिकाने लगाने की सारी प्लानिंग अभिषेक ने ही की थी. पुलिस ने अमरजीत उर्फ डेविड और सनी उर्फ भानु को भी फरदा गांव से ही गिरफ्तार किया है. इन सभी को अभिषेक ने हत्याकांड में शामिल किया गया था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है.

12 लाख में हुई थी हत्याकांड की पूरी डील
मुंगेर एसपी ने बताया कि इस घटना में करीब 12 लाख रुपये में डील हुई थी, जिसे शूटर के अलावा बाइक खरीदने रेकी करने में लगाया गया था. एसपी ने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी अभिषेक ही है, जिसने इस पूरे घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम तक पहुंचाया. उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बाद से ही अभिषेक पर शक था, लेकिन सबूत नहीं होने की वजह से पुलिस लगातार उसकी गतिविधि पर निगरानी रख रही थी.

उन्होंने बताया कि अभिषेक के पास से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए है, जिससे घटना की पूरी प्लानिंग के दौरान पवन मंडल से बात कर की गई थी. एसपी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा. बता दें कि पत्रकार अभिषेक कुमार मुंगेर से एक निजी न्यूज चैनल के लिए काम करता था. उसने नमस्ते बिहार के नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया था, जिसके जरिए उसने अपराधियों और पुलिस अधिकारियों से पहचान बनाई थी. 

यह भी पढ़ें: Bihar Road App: अब और बेहतर होंगी बिहार की सड़कें, 19 दिसंबर को सीएम करेंगे 'हमारा बिहार, हमारी सड़क' ऐप का लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget