एक्सप्लोरर

Munger Crime: मोमोज खाकर घर लौट रही नाबालिग के साथ चार बदमाशों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Bihar News: मामला तारापुर थाना का है. इस थाना क्षेत्र से एक नाबालिग गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को नाबालिग छात्रा मिली. उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.

मुंगेर: जिले तारापुर थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मोमोज खाकर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सोमवार को चार बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना (Munger Crime) को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

खोजबीन में परिजन जुटे थे

इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने जबरन उसकी बेटी उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. उसकी बेटी पुरानी बाजार अपने घर से मोमोज खाने के लिए बाजार गई थी. देर रात तक घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू होने लगी. 21 फरवरी को काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि गोगाचक स्थित कच्ची कांवरिया पथ धर्मशाला और धोबई के बीच पड़ी हुई है. परिजनों ने जाकर देखा तो उसकी पुत्री वहां पड़ी मिली. 

चार लड़कों ने दिया घटना को अंजाम

परिजनों ने घर नहीं पहुंचने के संबंध में पीड़िता से सवाल किया तो उसने बताया कि तारापुर बाजार से सोमवार की रात करीब नौ बजे रात्रि में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उठाकर गोगाचक कांवरिया पथ की तरफ लेकर चले गए. इसके बाद जबरन बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया. चारों लड़कों ने आपस में अपना नाम सत्यजीत, नंद किशोर, करण और रंजीत कुमार बता रहे थे. वहीं, परीजनों ने बदमाशों के बारे में पता किया तो सत्यजीत कुमार सिंह भागलपुर जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत धरहरा गांव का रहने वाला बताया गया. नंदकिशोर सिंह गोगाचक और करण चौधरी कुम्हारटोला का, रंजीत कुमार की बंशीपुर गांव के रहने वाले के रूप में पहचान हुई.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि तारापुर थाना में एक गुमशुदगी का मामला आया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना की छानबीन में जुट गई. छानबीन में पुलिस को पता चला कि दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल तीन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. घटना में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी को CM बनाने की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा ‘तीर’, डील को लेकर कही बड़ी बात, निकालेंगे नमन यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget