एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में नहीं निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, लाइसेंस लेने के बाद भी लोगों ने किया मना, सामने आई ये वजह

Nalanda News: बिहार शरीफ में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इसके बाद भी मोहल्लेवासी वासी मुहर्रम जुलूस नहीं निकालने की बात कह रहे हैं.

नालंदा: बिहार शरीफ शहर में लोगों ने रविवार को मोहर्रम पर्व (Muharram Festival) को लेकर जुलूस नहीं निकालने का फैसला लिया है. जुलूस निकालने के लिए बिहार शरीफ के कई मोहल्लों के लोगों ने जिला प्रशासन से लाइसेंस भी ले लिया था. इसके बाद भी जुलूस निकालने के लिए मोहल्लेवासी तैयार नहीं हैं. पुलिस प्रशासन के द्वारा जुलूस को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी किया गया है. शहर में रैफ फोर्स की तैनाती की गई थी, जिससे मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हो. जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मोहल्ले में जाकर लोगों को समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन जुलूस निकालने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है.

लोगों ने बताई वजह

इस मामले पर अंजुमन मुफिदुल इस्लाम नालंदा के उपाध्यक्ष मीर अरशद हुसैन से बातचीत की गई. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस साल रामनवमी जुलूस के दौरान लहेरी थाना इलाके का गगनदीवान मोहल्ला के पास कुछ बाहर से आकर आससामाजिक तत्वों ने विवाद उत्पन्न किया था, विवाद इतना बढ़ गया था कि आससामाजिक तत्वों ने मदरसा में आग लगा दी थी. मदरसा में रखे धार्मिक ग्रंथ जलकर राख हो गया और मस्जिद को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं होने के कारण निर्णय लिया गया कि इस बार गम में मोहर्रम का जुलूस शहर में नहीं निकला जाएगा.

'मोहल्ले में ही मोहर्रम पर्व मनाएंगे'

आगे मीर अरशद हुसैन ने बताया कि जो लोग मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लिए हैं वो जिला प्रशासन के दबाव में लिए थे. कोई खुशी से नहीं लिया था. लाइसेंस लेने के बाद भी हमने मोहल्लेवासी से बात की. उन्होंने कहा कि हम समाज के साथ हैं. वहीं, बिहार थानाअध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि हमारे इलाके के मिरदाद, बैगनाबाद और शेखना मोहल्ले के लोगों ने जुलूस के लिए लाइसेंस लिया है, लेकिन अचानक लोग जुलूस नहीं निकलने की बात कह रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है फिर भी लोग जुलूस नहीं निकल रहे हैं. मोहल्लेवासी का कहना है कि मोहल्ले में ही मोहर्रम पर्व मनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Opposition Meeting In Mumbai: 'विपक्षी दलों की बैठक के लिए मुंबई न आएं सीएम नीतीश कुमार' जानें- रामदास आठवले ने क्यों दी ऐसी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget