एक्सप्लोरर

Shambhavi Chaudhary: 'अगर वह राजनीति में आते हैं तो...', निशांत कुमार के जेडीयू में आने के सवाल पर बड़ी बात कह गईं शांभवी चौधरी

सांसद शांभवी चौधरी ने ये कहा कि एक युवा होने के नाते हम कह सकते हैं कि जब युवा राजनीति में आते हैं, तो वे एक नई दिशा, नया नेतृत्व और दृढ़ संकल्प लेकर आते हैं. अगर निशांत आते हैं तो हमे खुशी होगी.  

सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना में रविवार को अपना जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे पर कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखा और लगे हाथ पार्टी के लोगों ने उनके राजनीति में आने की बात भी कर दी. पोस्टर लगाए गए कि निशांत ने मान ली बात. यानी कि वो पार्टी में आने के लिए तैयार हैं. अब निशांत को लेकर जेडीयू की अन्य सहयोगी पार्टियों ने भी बड़ा बयान दिया है.

शांभवी चौधरी ने निशांत को लेकर क्या कहा?

चिराग पासवान की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने भी निशांत के राजनीति में आने पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं, तो हम सभी खुश होंगे, लेकिन यह फैसला उनकी पार्टी, उनके परिवार और नीतीश कुमार को लेना है. वे जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ खड़े होंगे."

सांसद शांभवी चौधरी ने ये भी कहा कि "एक युवा होने के नाते हम कह सकते हैं कि जब युवा राजनीति में आते हैं, तो वे एक नई दिशा, नया नेतृत्व और दृढ़ संकल्प लेकर आते हैं." 

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जन्मदिन पर जेडीयू दफ्तर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था, जिसके बाद चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार की सक्रिय राजनीति में अब जल्द ही कदम रखने वाले हैं. जेडीयू दफ्तर के बाहर जो पोस्टर लगे हैं उसमें में लिखा है, 'बिहार की मांग, सुन लिए निशांत कुमार, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'.

 जेडीयू ने क्यों लगाए निशांत के पोस्टर 

इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो उसमें निशांत कुमार की तस्वीर प्रमुखता से छपी है. इन पोस्टरों में उन्हें भावी नेता बताया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत नालंदा जिले से चुनाव लड़ सकते हैं. इसी को लेकर शांभवी चौधरी ने भी कहा कि अगर उनके आने की बात है, तो ये बहुत अच्छी बात है. हम लोगों को खुशी होगी. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'स्कूल बनवा दीजिए पानी आता है तो भीग जाते हैं', खुले आसमान में पढ़ते बिहार के इन बच्चों का दर्द सुनिए

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget