एक्सप्लोरर

'आप लोग पाकिस्तान के अंदर क्यों घुसे?', विदेश में उठे सवाल तो रविशंकर प्रसाद ने दी अमेरिका की मिसाल, कहा- जब वो...

Ravi Shankar Prasad: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सारे देश आतंकवाद के खिलाफ हैं. हम लोगों ने कहा कि आतंकवाद एक कैंसर की तरह दुनिया को तबाह करने में लगा है.

MP Ravi Shankar Prasad: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था, ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए दुनिया भर में भेजे गए सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट चुका है. भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर दुनिया भर में सात प्रतिनिधिमंडल भेजे गए थे.
 
डेलीगेशन को लीड कर रहे थे रविशंकर प्रसाद 
 
प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद, जेडीयू और शिवसेना के सहयोगी दल, साथ ही कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विपक्षी नेता शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल थे जो एक डेलीगेशन को लीड कर रहे थे.
 
रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल फ्रांस, इटली, डेनमार्क (कोपेनहेगन), इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी गया था. दौरे को लेकर रविशंकर प्रसाद ने पटना में बीजेपी दफ्तर में प्रेस वार्ता की. रविशंकर ने कहा कि कुल सात प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर गया था. इनमें सत्तापक्ष व विपक्षी नेता भी थे. हम सब का स्वर एक था. मैं फ्रांस, इटली, डेनमार्क (कोपेनहेगन), इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी गया था. हमने, हमारे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां के सांसदों, मंत्रियों, थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदायों के साथ चर्चा की.
 
इन देशों ने कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सारे देश आतंकवाद के खिलाफ हैं. हम लोगों ने कहा कि आतंकवाद एक कैंसर की तरह दुनिया को तबाह करने में लगा है. दुनिया में आतंकी हमला कहीं भी हो. पाकिस्तान कनेक्शन सामने आता है. हमसे पूछा गया कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए आप लोग पाकिस्तान के अंदर क्यों घुसे?
 
हमने जवाब दिया कि ओसामा बिल लादेन को मारने के लिए भी तो अमेरिकी सेना अंदर घुसी थी. 12000 किलोमीटर की दूरी तय कर पाकिस्तान के अंदर गई थी. यह मोदी सरकार है. क्या 400 किलोमीटर अंदर तक हम लोग नहीं जा सकते? भारतीय सेना बिल्कुल जा सकती है.  रविशंकर प्रसाद ने विदेश में कहा कि भारत में आतंकी हमला करने वालों को घर में घुसकर मारा. पाकिस्तान की जनता से हमारा कोई लेना देना नहीं है. वहां के जनरल सरकार चलाते हैं व आतंक पैदा करते हैं.
 
राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार 
 
जब रविशंकर से पूछा गया कि राहुल गांधी ने कहा है कि ट्रंप ने फोन किया व नरेंद्र सरेंडर कर गए. इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं. उनके बयान को पाकिस्तान में लोग देखते हैं व हंसते हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget