एक्सप्लोरर

'रिटायर्ड अधिकारी को बनाते हैं...', धरनास्थल पहुंचे पप्पू यादव ने बिहार सरकार और BPSC पर लगाए कई बड़े आरोप

MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने साफ कहा कि री-एग्जाम ही एकमात्र उपाय है. देश का सबसे बड़ा मुद्दा है, पेपर लीक आउट. इसमें सरकार के लोग, बीपीएससी और कुछ कोचिंग संस्थान की मिलीभगत होती है. 

MP Pappu Yadav News: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) आज मंगलवार को राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे. धरना स्थल पर पप्पू यादव ने 70वीं बीपीएससी री-एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का समर्थन किया. पप्पू यादव ने मांग की है कि जो बच्चे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें क्वेश्चन पेपर नहीं मिला, इसको लेकर जो सीसीटीवी फुटेज है वह जारी होना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि खगड़िया में एक पदाधिकारी के बच्चे को मुर्गा भात खिलाकर परीक्षा दिलवाया गया. 

सांसद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गया में लाउडस्पीकर पर अनाउंस करके क्वेश्चन शार्ट आउट करवाया गया. पप्पू यादव ने कहा कि यह वही क्वेश्चन पेपर हैं, जो आसानी से कोई भी कोचिंग सेंटर हल करता है. आपने उन्हीं क्वेश्चंस को लिया जो कोचिंग सेंटर सजेस्ट करते हैं.  बीपीएससी एक बड़ा चोर है, लेकिन इसे कंडक्ट कौन करता है इसे कंडक्ट सरकार करवाती है. बीपीएससी का अध्यक्ष कौन बनाता है? पप्पू यादव ने कई और सवाल भी पूछे हैं? 

परीक्षा पेपर लीक को लेकर पप्पू यादव ने क्या कहा? 

पप्पू यादव ने कहा कि जो रिटायर्ड अधिकारी होते हैं उनको अध्यक्ष बना दिया जाता है. सरकार क्यों चुप है? यह सबसे बड़ा सवाल है. पप्पू यादव ने कहा कि इकलौता नालंदा जिला ही क्यों है, जहां 1990 से पहले से लेकर आज तक एक शहर से सभी एग्जामिनेशन के पेपर लीक होते रहे हैं. सांसद ने कहा कि आयोग एक तरफ कहता है कि वह नॉर्मलाइजेशन के पक्ष में नहीं है, लेकिन जब परीक्षा हुई तो दो तरह के क्वेश्चन पेपर बच्चों को मिले थे.

सांसद ने ये भी कहा कि अगर पूरे तरीके से बीपीएससी की इस परीक्षा को रद्द नहीं की जाएगी, तो चार लाख बच्चे प्रभावित होंगे. मर जाएंगे, जिनकी उम्र सीमा इस परीक्षा के बाद खत्म हो जाएगी वह बेचारा बर्बाद हो जाएगा. पप्पू यादव ने साफ कहा कि री-एग्जाम ही एकमात्र उपाय है. पप्पू यादव ने आगे कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा है. पेपर लीक आउट इसमें सरकार के लोग, बीपीएससी और कुछ कोचिंग संस्थान की मिलीभगत होती है. चार सिस्टम मिलकर इस देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. 

पप्पू यादव ने पूछा पेपर लीक आउट कब बंद होगा? 

पप्पू यादव ने सरकार से पूछा कि यह पेपर लीक आउट कब बंद होगा? सीसीटीवी फुटेज सामने लाइए. पप्पू यादव ने कहा कि 12000 बच्चों का परीक्षा अगर कैंसिल हो रहा है तो सभी बच्चों का एग्जाम कैंसिल कीजिए. नए क्वेश्चनायर के साथ परीक्षा लीजिए यह हम मांग करते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो हम जैसे लोगों को बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना होगा.  अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया और जरूरत पड़ेगी तो हम बीपीएससी गेट के सामने धरना पर बैठें. 

ये भी पढ़ेंः पटना में 6 दिनों से हंगर स्ट्राइक कर रहे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, PMCH में भर्ती, 70th BPSC रीएग्जाम की है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget