एक्सप्लोरर

JDU नेताओं के इस्तीफे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, CM नीतीश के लिए क्या कहा? BJP पर भी निशाना

Waqf Amendment Bill: पप्पू यादव ने कहा कि जेडीयू के 90% नेता SC/ST के खिलाफ हैं, वो बीजेपी के साथ दूध में मिश्री की तरह मिले हुए हैं. जब वो सदन में बोलते हैं तो लगता है बीजेपी से ज्यादा आक्रामक हैं.

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है. इसकी वजह से जेडीयू के कई नेताओं ने नाराजगी जताई है और पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया. इन इस्तीफों पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कल भी सेक्युलर थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे, लेकिन नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति इस समय बहुत अच्छी नहीं है. 

सांसद ने कहा कि उनकी (नीतीश कुमार) पार्टी के 90% नेता SC/ST के खिलाफ हैं, लेकिन बीजेपी से जुड़े हुए हैं. वो बीजेपी के साथ दूध में मिश्री की तरह मिले हुए हैं. जो उनके (जेडीयू) नेता सदन में बोलते हैं तो लगता है बीजेपी से ज्यादा आक्रामक वही हैं.

पप्पू यादव ने कहा, "लगता है उनके नेता सब चीज का ठेका लिए हुए हैं. मैं समझता हूं कि बहुत देर हो रही है. अगर कोई मुस्लिम नेता जेडीयू में बच भी जाएं तो इस निर्णय से उन्होंने अपना अंतिम कील ठोक ली है." 

'बीजेपी को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं पड़ेगी'

आगे सांसद ने कहा कि एजेंडा तय कर लिया है, बीजेपी को चंद्राबाबू नायडू को खत्म करना था उनको भी उन्होंने खत्म कर दिया है. अब उन्हें नीतीश कुमार को खत्म करना है. जिस दिन बिहार में वोटिंग होगी, उस दिन शाम 5 बजे के बाद बीजेपी को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

'जेडीयू कहीं और शिफ्ट कर चुका है'

एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी सेक्युलर हैं मैं उन पर सवाल खड़ा नहीं कर रहा हूं, लेकिन अब जो स्थिति है नीतीश कुमार के हाथ में जेडीयू नहीं है. जेडीयू कहीं और शिफ्ट कर चुकी है. बीजेपी की पूरी विचारधारा उनके साथ है. दो नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि ये बहुत लेट आए बहुत देर हो गई है. 

यह भी पढ़ें: 'ईद पर टोपी… वक्फ पर धोखा', RJD ने पटना में लगाया पोस्टर, नीतीश कुमार को बताया गिरगिट

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget