एक्सप्लोरर

हो गया याराना! पप्पू यादव ने तेजस्वी को 'बिहार अधिकार यात्रा' पर दी बधाई, कहा- 'हमारा लक्षय...'

MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने कहा कि हर दल को अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का अधिकार है. भले ही दल अलग-अलग हों, लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है.

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी दल अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं. भले ही दल अलग-अलग हों, लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है.

'हर दल को जनता के बीच जाने का अधिकार'

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हर दल को अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का अधिकार है. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे दो प्रमुख नेता, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बिहार में दो-दो दिन रुककर कार्यक्रम करेंगे.

कांग्रेस जल्द ही एक बड़ा आयोजन करने जा रही है. हम पांच गारंटी कार्ड के साथ घर-घर जाकर लोगों तक पहुंच रहे हैं. इसमें 25 लाख रुपये की गारंटी सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पप्पू यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस का यह सबसे बड़ा सपना है कि आम लोगों के लिए यह गारंटी पूरी हो. हम हर परिवार तक इन पांच गारंटियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आपको बिहार की याद नहीं आई. बाढ़ के समय भी आपको याद नहीं आई. यहां क्या करने आ रहे हैं? जब कोरोना में बिहार के लोगों को गुजरात में छोड़ दिया गया था, उन्हें पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया था और गुजरात से लोगों को भगाया जा रहा था, तब उन्हें बिहार के लोगों की याद क्यों नहीं आई? 11 वर्षों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? 

बिहार अधिकार यात्रा में साथ देने पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा में साथ देने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, "ये उनकी पार्टी की अपनी यात्रा है, और हमारी पार्टी का अपना कार्यक्रम है. हम कांग्रेस की 'पांच गारंटी' योजना को बिहार के हर परिवार तक पहुंचाने के लिए घर-घर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का अपना अलग कार्यक्रम है.

पप्पू यादव ने आगे कहा, कांग्रेस नेतृत्व के अपने कार्यक्रम हैं. महागठबंधन के सभी दल अपने-अपने कार्यक्रमों के माध्यम से मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा देश के 140 करोड़ लोगों और संविधान की रक्षा के लिए थी. तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी कि जो यात्रा निकल रही है, उसके लिए उन्हें बधाई.

ये भी पढ़ें: 'विरुद्ध में किसी को ताकत आजमाना है, तो...', चिराग को चुभ जाएगी बात! बिना नाम लिए जीतन राम मांझी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget