एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में भीषण गर्मी से छठी क्लास के छात्र की मौत, स्कूल में की थी सीने में दर्द की शिकायत

Motihari News: मामला अरेराज राजकीय मध्य विद्यालय का है. मृतक बच्चे की पहचान सोनेलाल साह के पुत्र रवि राज के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: मोतिहारी में भीषण गर्मी से छठी क्लास के छात्र की मौत होने की सूचना मिली है. मामला अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के बीआरसी अरेराज राजकीय मध्य विद्यालय का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में लंच के बाद छात्र ने आइसक्रीम खरीद कर खाया जिसके बाद छात्र के सीने में तेज दर्द हुआ. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. अस्पताल के डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना पर छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छात्र ने खाया था आइसक्रीम 

वहीं, घटना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी. मृतक छात्र की पहचान सोनेलाल साह के पुत्र रवि राज के रूप में हुई है. स्कूल के एक छात्र ने बताया टिफिन के समय रवि राज ने आइसक्रीम खाया था जिसके बाद उसे तेज दर्द होने लगा था. इसकी शिकायत उसने की थी.

इस मामले को लेकर अरेराज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के कारण रवि राज की तबीयत बिगड़ी जिसका इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. उसकी जान नहीं बच सका.

मृतक छात्र की मां ने लगाया बड़ा आरोप

मृतक छात्र रवि राज की मां ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे की तबीयत स्कूल में बिगड़ी है. उसके बेटे का इलाज स्कूल वालों ने नहीं कराया. बर्फ का गोला खाने उसके बेटे की तबीयत बिगड़ी थी और मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: बेगूसराय में लूट का विरोध करना फाइनेंस कर्मी को पड़ा महंगा, बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget