एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में किन्नर के दीवाने ने चाकू से गोदकर किया घायल, सनकी युवक फरार, अस्पताल में जमकर हुआ बवाल

Motihari News: मामला रक्सौल का है. घायल किन्नर को रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. इसके बाद अस्पताल परिसर में किन्नरों ने जमकर नारेबाजी की.

मोतिहारी: जिले के रक्सौल में एक किन्नर के दीवाने ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम (Motihari News) दिया है. युवक ने सोमवार को किन्नर को चाकू से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया है. घायल किन्नर की स्थिति गंभीर है. घटना को अंजाम देने बाद सनकी युवक मौके से फरार हो गया. घायल किन्नर की मां ने उसे अन्य साथियों के सहयोग से रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. घायल किन्नर को रेफर करने के बाद किन्नरों का गुस्सा फूट गया और अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में हंगामा के साथ नारेबाजी शुरू कर दी.

किन्नर के शरीर पर किया गया है कई वार

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जख्मी किन्नर को त्वरित इलाज की जरूरत थी. ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु ने फर्स्ट एड देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक किन्नर जख्मी अवस्था में पाई गई, जिसकी पहचान किन्नर गणेश पासवान के रूप में हुई है. घायल किन्नर के सिर, गर्दन, सहित शरीर के विभिन्न जगहों पर चाकू से हमला किया गया है. घायल किन्नर के शरीर से काफी खून की बहाव होने से स्थिति गंभीर बना हुआ है.

मिठाई खाने के बाद हो गए बेहोश-परिजन

रक्सौल के तुमड़ियां टोला वार्ड एक स्थित नेपाली स्टेशन निवासी गणेश किन्नर की मां मालती देवी ने बताया कि जोकियारी पंचायत के खिरलिचिया निवासी आमिर अंसारी ने शाम में मिठाई खिलाया, जिसके बाद हम बेहोश हो गए. जब सुबह नींद टूटी तो गणेश बेहोश और जख्मी मिली. जिसकी स्थिति नाजुक थी. घायल गणेश किन्नर के मोबाइल और नकदी गायब होने की आशंका है. गणेश और उसके साथी रविवार को ही एक प्रोग्राम करके दस दिनों के उपरांत घर लौटे थे. गणेश रक्सौल के जोकीयारी स्थित न्यू सपना सात सहेलियां में डांस प्रोग्राम का कार्य करती है. जान मारने के उद्देश्य से उसके शरीर पर दस जगह से ज्यादा चाकू मारा गया है.

आवेदन मिलने पर जांच और आगे कारवाई की जाएगी- पुलिस 

घायल गणेश किन्नर के साथी किन्नर दीपू राम ने बताया कि बदमाश आमिर किन्नर ने किन्नर गणेश पासवान के पीछे पड़ा रहता था और साथ रहने के साथ हमबिस्तर के लिए दबाब बनाता था, गणेश इंकार करती थी. इस कारण नशा खिलाकर अमानवीय कार्य के साथ घटना को अंजाम दिया है. वहीं, रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के हरैया ओपी थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया कि सूचना मिली है कि घायल किन्नर का इलाज डंकन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, लेकिन, कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर जांच और आगे कारवाई की जाएगी. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गया में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की गई जान, अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget