एक्सप्लोरर

मोतिहारी में फरार शराब माफिया के घर की हुई कुर्की, जिला परिषद सदस्य का पति है आरोपी

Motihari News: मोतिहारी में जिला परिषद सदस्य नीतू गुप्ता के पति रंजीत गुप्ता शराब और ड्रग्स सहित दर्जन भर मामलों में फरार चल रहे हैं. आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने पीपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा बाजार में कुर्की की कार्रवाई की है. जीवधारा के रहने वाले शराब कारोबारी रंजीत गुप्ता के घर की कुर्की जब्ती की गई है. रंजीत गुप्ता पिपराकोठी जिला परिषद संख्या 29 के जिला परिषद सदस्य नीतु गुप्ता के पति हैं. रंजीत गुप्ता शराब और ड्रग्स सहित दर्जन भर मामलों में फरार चल रहे हैं.

कुर्की जप्ती की कार्रवाई का नेतृत्व चकिया एसडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह एवं सदर डीएसपी-2 जितेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. पुलिस ने कुर्की जप्ती के लिए रंजीत गुप्ता के घर के दरवाजे पर पहुंचकर माइक के जरिए बोलते हुए आत्मसमर्पण के लिए 20 मिनट का समय दिया. पुलिस ने कहा कि वे इस अवधि में किसी भी थाने में जाकर अपना आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी. हालांकि उन्होंने  निर्धारित समय सीमा के अंदर किसी भी थाने में आत्मसमर्पण नहीं किया. जिसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई आरंभ कर दी.

15 दिनों पहले चिपकाया था इश्तेहार
बताया जा रहा है कि जिला परिषद सदस्य नीतु गुप्ता के पति रंजीत गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न थानों में शराब कारोबार सहित दर्जनभर मामले दर्ज है और वे फरार चल रहे है. इस मामले में पुलिस ने विगत 15 दिनों पहले भी उनके घर पर इस्तेहार चिपकाया था. इसके बावजूद रंजीत गुप्ता ने आत्मसमर्पण नहीं किया.

जिप सदस्य ने पति को बताया निर्दोष
इस संबंध में जिप सदस्य नीतू गुप्ता ने कहा कि राजनीति कारणों से मेरे पति को विरोधियों द्वारा फंसाया गया है. जो आज कामयाब हो रहे है. मेरे पति निर्दोष है. कुर्की की कार्रवाई में पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई प्रमुख कुमार, पीएसआई आदित्य भारद्वाज, ओमपाल, अंजू कुमारी, रामशरण पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 540 बदमाश गिरफ्तार, गन फैक्ट्री का भी पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget