एक्सप्लोरर

बिहारः भोजपुर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मछली लेकर लौट रहा था घर

घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर अनुमंडल अस्पताल के समीप की है. जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला गांव निवासी राम सजन यादव का 20 वर्षीय पुत्र राजू यादव है. बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया फिर उसे गोली मार दी.

आराः भोजपुर जिले के आरा-मोहनिया एनएच-30 पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर अनुमंडल अस्पताल के समीप रविवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी. इस घटना में युवक को दाहिने साइड जांघ में गोली लग गई. गोली मारने के बाद मौके से अपराधी आराम से फरार हो गए.

अपने मामा के साथ नयका टोला बाजार गया था युवक

जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती किया गया. जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला गांव निवासी राम सजन यादव का 20 वर्षीय पुत्र राजू यादव है. इधर, जख्मी राजू यादव ने बताया कि वह रविवार की शाम अपने मामा सुनील यादव के साथ बाइक से मछली लेने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला बाजार गया हुआ था.

मछली लेकर घर लौटने के दौरान दुलौर अस्पताल के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले उसके बाइक का पीछा किया. इसके बाद उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद वह भाग निकले. युवक को किसने और क्यों गोली मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की है.

चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि युवक को पैर के जांघ में गोली लगी थी, जो अंदर फंसी हुई थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है. युवक की हालत स्थिर है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः अज्ञात शव समझ जिसे दफनाया वह निकला बुलंदशहर का बस मालिक, कब्र से निकाली गई लाश

रोहतास: ट्रक से टकराई पुलिस की जीप, 1 कैदी की मौत और कई घायल, 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget