एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नाबालिग भांजे को मामी से हो गया था प्यार, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, महिला ने उठाया बड़ा कदम

Nalanda News: मामला बिहार थाना इलाके का है. खुदखुशी की सूचना के बाद मृतका के भाई उसके घर पहुंच गया, जहां उसका मोबाइल चेक करने के बाद मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी.

नालंदा: बिहार थाना इलाके के पहाड़पूरा मोहल्ले में अपनी ही मामी का अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग भांजे के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे तनाव आकर महिला ने सोमवार की रात में खुदखुशी (Nalanda News) कर ली. खुदखुशी की घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है. मृतका के परिजन जब उसके घर पहुंचे तो स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

प्राइवेट वीडियो कर लिया था रिकार्ड

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपनी ही मामी का भांजे के द्वारा कई महीनों से ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे मामी तंग आ गई थी, मामी का कई प्राइवेट वीडियो भी भांजे के द्वारा बनाया गया था, जिसे वायरल करने की धमकी लगातार भांजा दे रहा था.

मृतका के भाई ने किया खुलासा

मामले का खुलासा इस तरह हुआ कि मृतका के भाई और अन्य परिजन इस घटना को लेकर परेशान थे. बहन की खुदखुशी की सूचना जैसे ही भाई को मिली तो वह अपने परिजन के साथ बहन के घर पहुंचा. बहन के घर पहुंचते ही घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. बहन का मोबाइल घर में रखा हुआ था. बहन के मोबाइल का पासवर्ड वह जानता था. बहन के घर पहुंचते ही सबसे पहले मोबाइल चेक किया तो भांजे के द्वारा ब्लैकमेल करने की बात लिखी गई थी, भांजे के द्वारा वीडियो वायरल करने की भी धमकी देने की बात चैटिंग में लिखा हुआ था. 

पुलिस जांच में जुटी

हिरासत में लिए गए नाबालिक भांजे ने बताया कि चार दिन पहले अपने नानी घर आया था. उसने बताया कि मामी से दो साल पहले प्यार हो गया था. मामी भी प्यार करती थी. यह प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था. मामी के कहने पर हम नानी घर आया था. चैटिंग की बात रही तो मामी कहती थी कि मुझे अपने साथ ले चलो. साथ नहीं ले जाने के लिए राजी होते थे तो चैटिंग कर मामी को धमकी देते थे. वहीं, इस मामले को लेकर बिहार थाना पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मोहल्ले में पहुंचकर जांच में जुट गई है. महिला के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक के परिवार वालों के आवेदन पर नाबालिग भांजे को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget