एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: विजय चौधरी के निशाने पर कांग्रेस, गठबंधन को लेकर खुलेआम दे दी बड़ी नसीहत!

Patna News: बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम सभी को पता है. भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय पार्टियों का सम्मान करना सीखना होगा.

पटना: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election 2023 Result) आने के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव जब होता है वह चाहे एक प्रदेश में हो या कई राज्यों में हो उसके कुछ स्पष्ट संदेश आते हैं. 5 राज्य में से 4 राज्य के स्पष्ट संदेश दिख रहा है कि I.N.D.I.A. गठबंधन के अलग-अलग घटक दलों को ज्यादा समझदारी से काम करना होगा. इस चुनाव में भी I.N.D.I.A. गठबंधन ने एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ा था. हम लोग शुरू से कहते हैं कि आपस की समझदारी बननी चाहिए. कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को जगह देनी चाहिए और उदारता से पेश आना चाहिए.

सोमवार (4 दिसंबर) को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ' ये बार-बार स्पष्ट संकेत दिखा है कि जब सारे विपक्षी दल एकजुट नहीं रहते हैं तो भाजपा जीत जाती है. I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी दलों को विचार करना होगा. अभी जो 6 दिसंबर को गठबंधन की बैठक है. इसमें सभी दलों को खुले दिल से सामंजस्य बैठाने की कोशिश करनी चाहिए. इस गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. उसकी जिम्मेदारी ज्यादा बन जाती है. अभी जो 5 राज्यों खासकर 4 राज्यों में चुनाव हुए हैं इसमें आपसी समझदारी न बन पाने का कांग्रेस को नुकसान हुआ है. 

कांग्रेस को बनना पड़ेगा सामंजस्यशील

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को थोड़ा और ज्यादा सामंजस्यशील बनना बड़ेगा. क्षेत्रीय पार्टियां जहां भी मजबूती से हैं, कांग्रेस को उनके लिए जगह बनानी पड़ेगी. हम उम्मीद करते हैं कि अब कांग्रेस को आगे बढ़कर सभी क्षेत्रीय दलों को भी उचित सम्मान, उचित जगह और उचित महत्व देकर एक ऐसी समझारी की स्थिति बनानी होगी, जिससे कि भाजपा को भी दिख जाएगा कि विपक्षी पार्टियों में कितना दम है. इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार के अथक प्रयास और पहल के आधार पर ही इसका गठन हुआ था. यह सब लोग जानते हैं और देश भी जानता है. सभी पार्टियों का एक स्पष्ट फैसला था कि हम लोग मिल-जुलकर चुनाव लड़ें. 

'उदारता से व्यवहार करने पर बनेगी बात'

विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पहले सब एक सामंजस्य बनाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करें. उसके बाद तय करें कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. अगर किसी विश्वसनीय चेहरे को आगे बढ़ाया जाएगा तो इसमें सहूलियत होती है. सबसे बड़ी बात ये है कि क्षेत्रीय दलों को भी उचित जगह दी जानी चाहिए. उदारता के साथ उनके साथ व्यवहार करने से ही बात बनेगी. सबको पता है कि क्या रिजल्ट हुआ. अभी देखे ही हैं कि किस तरह के चुनाव परिणाम आए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों की अहमियत को समझना होगा. 

ये भी पढ़ें : Bihar Politics: मंत्री श्रवण कुमार का जीतनराम मांझी पर निशाना, बोले- 'सात जन्म भी ले लेंगे तो वो दोबारा सीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget