एक्सप्लोरर

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, पूछा- CBI जांच को लेकर दोहरा मापदंड क्यूं?

मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जब सुशांत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच को सही मानते हैं, तो अपने पिता लालू यादव के मामले में गलत क्यूं मानते हैं. यह क्यूं कहते हैं कि उन्हें फंसा दिया गया है.

पटना: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन देते हुए बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा, " सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से जनमानस का न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा प्रगाढ़ हुआ है और उम्मीद बढ़ी है."

उन्होंने कहा, " इस पूरे प्रकरण में हैरतअंगेज यह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ तो सीबीआई जांच की मांग करने का दावा करते हैं, यानी सीबीआई जांच को सही मानते हैं, तो फिर कैदी नंबर 3351 लालू यादव की सजा को भी सही क्यों नहीं मानते? कहते हैं कि हमारे पिता कैदी नंबर 3351 को फंसा दिया गया. ये दोहरा मापदंड क्यों ?"

नीरज कुमार ने कहा, " जब बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी को क्वरंटाइन किया गया और बिहार पुलिस के क्षेत्राधिकार पर बहस हो रही थी तब तेजस्वी यादव मूक दर्शक बने रहे. जब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार पुलिस की जांच पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया तब भी तेजस्वी यादव मौन साधे रहे. क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि वहां इनके सहयोगी दल कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल थी.

उन्होंने कहा," इन्होंने न तो कांग्रेस की भूमिका पर कभी सवाल खड़ा किया और न ही महाराष्ट्र सरकार की नीयत पर. आखिरकार आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है और अब सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के साथ ही साथ बिहार पुलिस की जांच को सही करार दिया गया. अब सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मृत्यु की जांच से गुनाहगारों का पर्दाफाश होगा."

उन्होंने कहा, " दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों के पटना में FIR दर्ज करवाने के बाद जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के साथ वहां किए गया असहयोग और पुलिस टीम के नेतृत्व के लिए गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वरंटाइन किया जाना सीधे तौर पर जांच को बाधित करना था."

नीरज कुमार ने कहा, " सुशांत के परिजनों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की, जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी जांच की अनुमति प्रदान कर दी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget