एक्सप्लोरर

नौकरी की तलाश में कोसी इलाके में पलायन मजबूरी, नेता जी को केवल चुनाव के समय याद आते हैं प्रवासी

कोसी के इलाके में लगभग 90 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं और आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है. लेकिन क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए खेती एक समस्या है.

सुपौल: कोसी का इलाका जनबल का धनी माना जाता रहा है. यहां के श्रम पर दूसरे प्रदेश और महानगर के लोग इठलाते हैं. संभावनाओं की इस धरती पर हमेशा इच्छाशक्ति का अभाव देखा गया. शायद कभी नीति नियंताओं ने इस ओर पहल करने की कोशिश भी नहीं की. नतीजा रहा कि यहां का श्रम अन्य प्रदेशों में बिकता रहा. नित्य परदेश की ओर निकलने वाली गाड़ियों में कोसी के मजदूर लदे होते हैं. लेकिन जब-जब वोट देने का समय आता है, इन्हें याद किया जाता है और गांव बुलाने की इनकी पूरी व्यवस्था कर दी जाती है. फिर जब चुनाव खत्म तो बात खत्म. अगर सत्ता के कर्णधारों की मेहरबानी हुई तो कोसी के श्रम की पूंजी कारगर हो सकती है.

रोटी की तलाश में पलायन मजबूरी

कोसी के इलाके में लगभग 90 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं और आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है. प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए खेती एक समस्या है. कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ और कभी सभी किये कराये पर पानी फिर जाता है जब फसलों में दाना ही नहीं आता. सिचाई के संसाधनों की इलाके में प्रचूरता के बावजूद सिचाई सामान्य किसानों के लिए महंगी है. नतीजा है कि फसल की तैयारी होते-होते उत्पादन पर महाजनी भारी हो जाती है और ऐसे में मजदूरों के पास पलायन के सिवा कोई और चारा नहीं बचता.

इसी का नतीजा है कि मजदूरों के पलायन के मामले में कोसी का स्थान अन्य जगहों की तुलना में अव्वल है. धान की रोपनी, धान की कटनी, गेहूं की बुआई और कटनी के मौसम में स्थिति ये होती है कि दिल्ली की ओर रूख करने वाली गाड़ियों में आम आदमी के लिये चढ़ना भी आसान नहीं होता. स्टेशनों पर तिल रखने की जगह नहीं होती. गांवों की स्थिति ऐसी हो जाती है कि बच्चे और बुजुर्ग के अलावे मर्द ढूंढ़ने से भी नहीं मिलते. महिलाएं गांव में ही मजदूरी से अपनी आजीविका चलाती हैं.

परदेश पर आश्रित हैं कोसी विस्थापित

एक तो पहले से ही इनलोगों का जीवन कष्टकारी रहा. लेकिन बरसात के बाद ये अपनी जमीन पर खेती किया करते थे. पशुपालन के सहारे भी इनकी रोजी चल जाती थी. लेकिन अब जब कोसी की मुख्य धारा ही इन्हीं गांवों से गुजर गई इन्हें रोटी के लाले पड़ गये. लोग रोजी की तलाश में दिल्ली पंजाब की ओर निकल गए. पर्व त्योहार के मौके पर ही ये गांव आते हैं. तभी न कोसी के इलाके से ही मजदूरों का पलायन सबसे अधिक आंका गया है. इन गांवों अथवा आश्रय स्थलों पर मर्द ढूंढने से नहीं मिलते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget