एक्सप्लोरर

Bihar Weather: घर बैठे मोबाइल पर 5 दिन पहले मिलेगी मौसम की सही जानकारी, सीएम नीतीश ने बताई 'मौसम बिहार’ ऐप की खासियत

Bihar Weather News: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. सीएम नीतीश कुमार द्वारा मोबाइल ऐप ‘मौसम बिहार’ का लोकार्पण किया गया है. इससे आपको घर बैठे पहले ही वेदर रिपोर्ट मिल जाएगी.

पटना: बिहार में अब 5 दिन पहले ही लोगों को मौसम की जानकारी मिल जाएगी. इससे आम लोगों को तो सुविधा होगी ही लेकिन सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा क्योंकि पांच दिन पहले मौसम की सही जानकारी उन्हें मिल जाएगी. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘मौसम बिहार’ का लोकार्पण किया. उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी. इस तरह का ऐप विकसित करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है.

सीएम नीतीश ने सरदार पटेल भवन में इस सेवा केंद्र की शुरुआत की. इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस केंद्र के जरिये पंचायत स्तर तक मौसम संबंधी पूर्वानुमान का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके और हर गांव के किसान इसका लाभ ले सकें. 

सीएम नीतीश ने ट्वीट किया ''बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ किया. साथ ही बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘मौसम बिहार’ का भी लोकार्पण किया. पंचायत स्तर तक के मौसम की सटीक जानकारी के लिए मोबाइल ऐप विकसित करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य है.''

उन्होंने ट्वीट किया ''बिहार मौसम सेवा केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया जाएगा जिससे कम-से-कम क्षति होगी.  मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी होने से राज्य में किसानों को खेती में सुविधा होगी.''

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के सभी लोग ‘मौसम बिहार’ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत का मौसम पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं. बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा और लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे.

सबसे ज्यादा किसानों को मिलेगा

मौसम के संबंध में यदि पहले से जानकारी आसानी से मिल जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा. बीजों की बुआई और फसलों की कटाई का काम किसान सही समय पर कर सकेंगे. बिहार को हर साल बाढ़ की मार को झेलनी पड़ती है. बिहार में हर साल बाढ़, सूखे, शीतलहर, लू, तूफान और वज्रपात से न केवल जानमाल की क्षति होती है बल्कि किसानों को फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

ऐसे में नए मौसम सेवा केंद्र से यदि प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी समय से पहले दे दी जाएगी तो इससे उन्हें कम से कम नुकसान उठाना पड़ेगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीएन प्रभु ने कहा कि यह केंद्र 24 घंटे कार्य करेगा और लोग फोन या मोबाइल एप के जरिये मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. 

इसे भी पढ़ें: BJP MLA राजू सिंह के पटना और मुजफ्फरपुर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी, 2 गाड़ी जब्त, विधायक फरार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget