एक्सप्लोरर

बिहार की जनता को एलईडी का फायदा पता है, लालटेन की कोई जगह नहीं- मनोज तिवारी

बीजेपी ने बिहार चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसमें मनोज तिवारी का नाम भी शामिल हैं. जल्द ही वे प्रचार करते नजर आएंगे.

नई दिल्ली: बिहार चुनाव धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है और इसी के चलते अब राजनीतिक दलों ने भी अपनी पूरी ताकत बिहार चुनावों में प्रचार प्रसार में लगा दी है. इसी कड़ी में बीजेपी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें एक नाम मनोज तिवारी का भी है. मनोज तिवारी भी जल्द ही बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से एक मनोज तिवारी के मुताबिक,  एनडीए की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर एकमत हैं कि यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और चुनावों के बाद नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ है वह सिर्फ कागज़ी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर नजर भी आता है. इस वजह से जनता एक बार फिर नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताएगी.

आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अब बिहार को एलईडी बल्ब के बारे में पता चल चुका है. बिहार में जगह जगह एलईडी बल्ब लग चुके हैं. ऐसे में अब बिहार के लोगों को लालटेन की कोई जरूरत नहीं है.

 इन सबके बीच बिहार में विकास के कामों पर उठे सवालों को लेकर मनोज तिवारी ने इसका ठीकरा आरजेडी से जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी अपनी गलती का एहसास है वह गलती जो उन्होंने आरजेडी के साथ सरकार बनाकर की थी. मनोज तिवारी के मुताबिक, जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार के करीबन ढ़ाई साल के दौरान विकास का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया था. लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार बीजेपी के साथ वापस आए उसके साथ ही बिहार का विकास एक बार फिर से तेज गति से शुरु हो गया है.

एलजेपी के साथ बीजेपी के रिश्ते पर मनोज तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि एलजेपी को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. जबकि स्थिति साफ है कि एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम हैं, इसके अलावा कोई नहीं. जनता का जनादेश मिलने के बाद नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

चुनाव में दिए जाने वाले बयानों पर मनोज तिवारी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों से पहले भी बीजेपी को लेकर एक अफवाह फैलाई गई थी. एक झूठा प्रचार किया गया कि बीजेपी सत्ता में आएगी तो आरक्षण को खत्म कर देगी. लेकिन आज की तारीख में यह साफ हो गया है कि बीजेपी को लेकर वह झूठा प्रचार था क्योंकि बीजेपी पिछले कई सालों से सत्ता में है लेकिन फिर भी अब किसी के मन में आरक्षण खत्म करने को लेकर कहीं कोई आशंका नहीं है.

वहीं गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. नित्यानंद राय ने अपने बयान में कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यहां पर जम्मू कश्मीर से भागे हुए लोगों आकर बसना शुरू कर देंगे. मनोज तिवारी के मुताबिक नित्यानंद राय कहना चाहते थे कि विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है और ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है.

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सुशांत राजपूत के चचेरे भाई समेत 35 लोगों को दिया टिकट 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget