एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार आए PM तो मनोज झा ने छेड़ा बड़ा मुद्दा, एक के बाद एक दागे कई सवाल, कहा- अफसोस कि उन्होंने...

Manoj Jha: मनोज झा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब तो लौटा भी नहीं है. पीएम मोदी अभी से ही घरेलू राजनीति करने लगे.

Bihar News: पीएम मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दौरे पर आए हैं. उन्होंने बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया. निशाने पर आरजेडी और लालू परिवार रहा. पीएम मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा तो पार्टी सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी से एक के बाद एक कई सवाल दाग दिए. 

जातीयगणना पर बोलना चाहिए था-मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि मोदी को बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने पर बात करना चाहिए थी. जातीयगणना पर बोलना चाहिए था. बिहार में बढ़े हुए 65% आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाएगा. इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा. अफसोस उन्होंने काम की बातें नहीं कीं, जिसकी सबसे ज्यादा अभी जरूरत है.

आरजेडी सांसद ने आगे कहा, "जनता यह सुनना चाहती थी कि 20 वर्षों में सीएम नीतीश ने बिहार के लिए क्या काम किया? हम लोग यही उम्मीद किए थे की पीएम मोदी की नजर बिहार को लेकर वही होगी जो गुजरात को लेकर है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कुछ दिन पहले ही चिट्टी लिखी थी. मांग की थी कि अर्धसैनिक बलों के जवान जो शहीद होते हैं उनको भी शहादत का दर्जा दिया जाए. उस पर मोदी चुप्पी साध गए.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब तक लौटा भी नहीं है, पीएम मोदी अभी से ही घरेलू राजनीति करने लगे. इस मुद्दे पर तो पूरा विपक्ष एकजुट था. सामाजिक न्याय के लिए आपने क्या किया बताइए? निजी क्षेत्र में आरक्षण देने पर बात करिए.

पीएम ने लालू यादव पर क्या कहा था?

बता दें पीएम ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर बिहार की रेलवे को आधुनिक करने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने भ्रष्टाचार किया. सामाजिक न्याय का उनका तरीका यही था कि गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना. 

पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों के झूठ और धोखे से सावधान रहना बहुत जरूरी है, जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा. इनके दौर में बिहार के गरीब और वंचित तबके को बिहार छोड़कर जाना पड़ा. आज वही लोग सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget