एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में दिनदहाड़े ट्रक सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 5 लोग घायल

Man Shot Dead: पटना में नए ट्रक की पूजा करके कई लोग गांव लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पटना के खुसरूपुर के सीमावर्ती सालिमपुर थाना के शाहपुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने से पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है. 

पूजा करके वो लोग गांव लौट रहे थे सभी

बताया जा रहा है एक पक्ष के इंग्लिश कुमार ने नया ट्रक खरीदा था, जिसकी पूजा करके वो सभी लोग गांव लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना बख्तियारपुर फोरलेन को जाम कर दिया है. पुलिस समझाने में जुटी है. 

सालिमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह सब एक ही गोटीया के हैं और बहुत पुरानी रंजिश चल रहा थी. एक पक्ष ने नया ट्रक खरीदा था और पूजा करके गांव में आया था और ट्रक के डाला पर कई लोग बैठे हुए थे. जैसे ही ट्रक आई तो दूसरे पक्ष के लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. इसमें छह लोगों को गोली लगी है, जिसमें पांच लोग को गोली लगने से घायल हो गए हैं. सभी को पीएमसीएच भेजा गया है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है. एक शख्स इंग्लिश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई है. अभी स्थिति तनाव पूर्ण है. मौके पर ग्रामीण एसपी सहित सभी वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने NH30 फोरलेन को जाम किए हुए हैं पुलिस जाम छुड़ाने का प्रयास कर रही है. 

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव मचा हुआ है. जिसे जब चाहे गोलियों का निशाना बना दिया जाता है. पुलिस इन बदमाशों के सामने बेबस नजर आती है. लाख कोशिशों के बावजूद अपराध पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा और आए दिन हत्या, लूट और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. 

ये भी पढे़ं: Bihar News: कोई रोता नजर आया तो कोई गिड़गिड़ाता, जमुई में पुलिस पर बरसा बेखौफ ग्रामिणों का कहर, कई जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget