एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ...तो बिहार में टूट जाएगा महागठबंधन? पशुपति ने क्रिकेट की भाषा में बताया कैसे बिगड़ सकता है खेल

Hajipur News: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत में वे महागठबंधन सरकार पर खूब बरसे.

हाजीपुर:  बिहार में महागठबंधन की सरकार पर लगातार विपक्ष हमलावर है. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने हाजीपुर में बड़ा बयान दिया. क्रिकेट की भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि बिहार में महागठबंधन नहीं लठबंधन की सरकार चल रही है. सरकार बने हुए पांच महीना ही हुआ है लेकिन कई विकेट समाप्त हो गए हैं. एक भी रन नहीं बना है. पहले कृषि मंत्री के पद से सुधाकर सिंह तो कानून मंत्री के पद से कार्तिक कुमार का इस्तीफा लिया गया. अब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान आ रहा है.

पशुपति पारस ने कहा कि यह सभी आरजेडी के नेता हैं. यह भी कहा कि जिन नेताओं का बयान सामने आ रहा है यह लोग बिहार में सरकार नहीं चलने देना चाह रहे हैं. दबाव बना रहे हैं कि किसी तरह तेजस्वी प्रसाद को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक जंगल में दो शेर नहीं रह सकते हैं. पशुपति पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार की सियासत पर बड़ा बयान दिया.

बयानों से दबाव बना रही है पार्टी

बिहार में होली के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि ऐसे बयान से आरजेडी दबाव बना रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं और बहुत ही कमजोर मुख्यमंत्री हैं. अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है. बेलगाम हो गए हैं. अधिकारी भी समझते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री कमजोर हो चुके हैं.

कैसे टूट सकता है महागठबंधन?

2024 में लोकसभा का चुनाव होना है. विपक्ष से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा इसकी घोषणा नहीं हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि वह सिर्फ विपक्षी एकता को एक जुट कर रहे हैं. उनके मन में कुछ नहीं है. हालांकि आरजेडी और जेडीयू चाहती है कि नीतीश कुमार दिल्ली की गद्दी पर जाएं.

इन तमाम चर्चाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा दावा किया. कहा कि बिहार में सात दलों का गठबंधन है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हैं जो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं. दूसरी तरफ जेडीयू के नेता नीतीश कुमार हैं और वह भी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं. बिहार में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. जिस दिन तेजस्वी यादव फैसला करेंगे कि प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी का समर्थन करेंगे या नीतीश कुमार को तो उसी दिन बिहार में महागठबंधन की सरकार टूट जाएगी और पार्टी बिखर जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'ये बिहार का दुर्भाग्य है...', नीतीश कुमार और ललन सिंह का नाम लेकर फिर बरसे RCP सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget