एक्सप्लोरर

बोधगया का महाबोधि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, प्रवेश के लिए गाइडलाइंस का पालन होगा अनिवार्य

लॉकडाउन में बंद हुआ महाबोधि मंदिर अब हर रोज सुबह पांच बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहेगा. महाबोधि मंदिर परिसर के पास स्थित भगवान बुद्ध के 80 फीट के स्तूप को भी आम लोगों के दर्शनार्थ हेतु खोल दिया गया है. बिना मास्क लगाए लोगों को मंदिर में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान मंदिर भी बंद कर दिए गए थे. विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर को भी लॉकडाउन के दौरान बंद कर दिया गया था. कई महीने बंद रहने के बाद सोमवार को यह मंदिर आखिरकार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. महाबोधि मंदिर अब हर रोज सुबह पांच बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहेगा. कहा जाता है कि बोधगया में यहीं महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में धर्मावलंबी यहां पहुंचते हैं.

मंदिर खोलने को लेकर गाइडलाइन भी तय की गई हैं

वहीं महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव एन दोरजी ने बताया कि श्रद्धालु हर रोज सुबह पांच बजे से रात्रि 9 बजे के बीच मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर सकते हैं लेकिन उन्हें वहा रुकने की इजाजत नहीं दी गई है. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंदिर खोलने को लेकर गाइडलाइन भी तय की गई है.

भगवान बुद्ध के 80 फीट के स्तूप को भी खोला गया

उन्होंने बताया कि महाबोधि मंदिर परिसर के पास स्थित भगवान बुद्ध के 80 फीट के स्तूप को भी आम लोगों के दर्शनार्थ हेतु खोल दिया गया है. गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी महाबोधि मंदिर को सुबह 6 बजे से 10 बजे और अपराह्न तीन बजे से रात के नौ बजे तक के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था, लेकिन यह समय भक्तों को कम पड़ रहा था. श्रद्धालुओं द्वारा आम दिनों की तरह ही मंदिर खोलने की मांग की जा रही थी.

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनाना अनिवार्य है

महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव एन दोरजी ने यह भी बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मास्क और हैंड सैनेटाइजर का प्रबंध किया गया है. बिना मास्क लगाए लोगों को मंदिर में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए हर वक्त मंदिर में मास्क पहनना अनिवार्य होगा इसके साथ ही दो गज की शारीरिक दूरी को बनाए रखना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें

‘क्रिसमस की छुट्टी’ को लेकर ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘देश में चल रही है धार्मिक नफरत की राजनीति’

AMU के 100 साल होने पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित, 1964 के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री का भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget