एक्सप्लोरर

Bihar Road Accident: मधुबनी में दो अलग-अलग सड़क हादसों से छाया मातम, तीन युवक समेत 4 की मौत

Madhubani Road Accident: पहली घटना लौकही थाना क्षेत्र की है. यहां हाईवा और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. दूसरी घटना में एक सात साल के बच्चे की मौत हुई है.

मधुबनी: जिले में मंगलवार (28 मार्च) की देर शाम दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में तीन युवक और एक बच्चे की मौत हो गई. लौकही थाना (Laukhi Police Station) क्षेत्र के एनएच-104 पर धबही चौक (Dhabhi Chowk) के नजदीक हाईवा और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में घटनास्थल पर ही तीन बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना अंधरामठ थाना (Andhramath Police Station) क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से 7 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

लौकही थाना क्षेत्र के एनएच 104 के धबही चौक के नजदीक करीब आठ बजे रात को बाइक और हाईवा के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की आहट लगते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवा ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि यह तीनों दोस्त चैती दुर्गा पूजा को लेकर फुलपरास से कुछ मार्केटिंग करने के लिए गए हुए थे. उसी दौरान जब वह घर वापस लौट रहे थे, तो धबही चौक के नजदीक करीब 7-8 बजे बिना लाइट के हाईवा ने उनको टक्कर मार दी. 

दोस्त थे तीनों मृतक

घटना के बाद हाईवा ट्रक के चालक घटनास्थल से फरार होने में सफल हो गया, लेकिन हाईवा को पकड़ लिया गया. तीनों युवक की पहचान 28 वर्षीय राहुल ठाकुर, 27 वर्षीय आलोक कुमार झा और सुजीत कुमार झा के रूप में हुई है. दो युवक लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर गांव के रहने वाले थे वहीं तीसरा युवक सुजीत कुमार झा ननौर का रहने वाला था. शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. 

ट्रैक्टर की ठोकर से सात वर्षीय बच्चे की मौत

वहीं, दूसरी घटना अंधरामठ थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से सात वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. बच्चे की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के सरोज कुमार उम्र सात वर्ष कोरिहर लौकही गांव निवासी के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Adipurush Film Controversy: सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget