एक्सप्लोरर

'सुसाइड करने जा रहे हम दोनों', अंगूठा काटकर प्रेमिका की खून से भरी मांग फिर पुलिस को किया फोन

Suicide In Motihari: बिहार के मोतिहारी से प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. दोनों का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोडा गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका का आम के पेड़ से लटका शव मिला. दोनों का शव घर से 200-300 मीटर की दूरी पर बासवारी के पास से पुलिस ने बरामद किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़के का शव गमछे से लटका मिला और लड़की का शव दुपाटे से लटका था. मृतक युवक की पहचान अमित कुमार (21 साल) और लड़की रानी कुमारी (19 साल) है. अमित कुमार दसवां क्लास का छात्र था और रानी कुमारी नौवीं क्लास की छात्रा थी. 

पहले विवाह रचाया फिर सुसाइड किया

जानकारी के अनुसार दोनों ने आत्महत्या करने के पहले विवाह रचाया फिर आम के पेड़ से लटक कर सुसाइड किया. शादी करने की बात का पता इससे चला कि लड़के का अंगूठे लहूलुहान था और लड़की का मांग में खून लगा हुआ था. जिससे यह माना जा रहा है कि दोनों आत्महत्या करने के पूर्व शादी की. वहीं प्रेमी प्रेमिका ने आत्महत्या करने के पूर्व डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि वो लोग सुसाइड करने जा रहे हैं. एक आत्महत्या का मामला है. इसके बाद चिरैया थाना डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कॉल किए गए मोबाइल एवं लड़का-लड़की की खोज करने में जुटी.

चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के अनुसार डायल 112 पुलिस पर बुधवार के सुबह 4:01 पर कॉल आया था, जिसके बाद खोजबीन के बाद लड़का-लड़की का शव आम के पेड़ से लटका मिला. खोड़ा गांव के पास आम की पेड़ से जहां से दोनों का घर 200 से 300 मीटर की दूरी पर है. घटना के बाद दोनों के शव को मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. 

बताया जाता है कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे. वर्षों से दोनों को बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे. इसी क्रम में कुछ दिन पहले लड़का और लड़की को एक साथ परिजनों ने देख लिया. इसके बाद दोनों का मोबाइल छीन लिया गया था. साथ ही लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को शिकायत भी की थी.

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम ने की जांच

घटना के बारे में मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र खोड़ा गांव स्थित बासवारी के पास आम के पेड़ से एक लड़का एवं एक लड़की का शव लटका हुआ मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अंचल निरीक्षक के साथ चिरैया थानाध्यक्ष और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के शव को आम के पेड़ से उतारा गया. साथ ही घटना में एफएसएल टीम डॉग स्क्वॉड टीम बुलाकर मामले में जांच कराई गई है.

ये भी पढ़ेंः मोकामा में गैंगवार, पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग, इलाके में तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget