एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हाजीपुर सीट के लिए चाचा-भतीजे में ठनी, पशुपति ने चिराग को याद दिलाया रामविलास का आदेश

Chirag Paswan: हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान के दांवा के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. वहीं, इसको लेकर हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने रविवार को बयान दिया.

हाजीपुर: एलजेपी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान एनडीए में शामिल होने को लेकर अमित शाह से बातचीत हुई होगी, लेकिन हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है. एक तरफ खबर आ रही है कि चिराग पासवान भी हाजीपुर सीट पर अपना दांवा ठोक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पशुपति पारस भी इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. इससे बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. रविवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) हाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जब जीवित थे तो उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए चिराग को कहा था लेकिन चिराग ने हाजीपुर से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने मुझे इस सीट से चुनाव लड़ने का आदेश दिया, जिसके बाद में चुनाव लड़ा और जीतकर केंद्र में मंत्री भी बना.

हाजीपुर की जनता चिराग को माफ नहीं करेगी- पशुपति पारस

पशुपति पारस ने कहा कि भले ही चिराग पासवान दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र हैं, लेकिन राजनीतिक विरासत का हक मेरा है. चिराग पासवान का हाजीपुर में है ही क्या? जब पहली बार चिराग पासवान सांसद बने तो दिल्ली के 12 जनपद में गरीबों के लिए बने आशियाना को दूर कर हटवा दिया. हाजीपुर की जनता वहां जाकर रहकर इलाज करवाती थी. ऐसे में हाजीपुर की जनता चिराग पासवान को माफ नहीं करेगी और जमुई को धोखा देने का काम चिराग पासवान ने किया है. जमुई की जनता भूलने वाली नहीं है.

'चिराग पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करें'

केंद्रीय मंत्री ने चिराग से पूछा कि पहले वे बताएं कि एनडीए गठबंधन में हैं कि यूपीए गठबंधन में हैं? 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर आरजेडी को चुनाव में फायदा पहुंचाया और अक्सर चिराग लालू यादव को अपना अभिभावक बताते हैं और तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताते हैं. ऐसे में एक साथ मुंह फुलाना और हंसना नहीं चलेगा. 

हाजीपुर सीट नहीं छोड़ेंगे पशुपति पारस 

एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को निमंत्रण पर पशुपति पारस ने कहा कि एक जंगल में कई जीव रहते हैं. चिराग पासवान को बुलाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कई लोगों को बुलाया गया है. चुनावी माहौल है सभी अपना दमखम दिखा रहे हैं, लेकिन हमारी गठबंधन बीजेपी से है ना कि चिराग पासवान से है. वहीं, हाजीपुर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि हाजीपुर के साथ, जहां-जहां भी हमारी सीट है, वहां से हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. बिहार में बीजेपी के साथ सच्चे समर्थक और राजनीतिक पार्टनर हमारी पार्टी है. यह सब जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Anant Singh: 'यही दिन देखने के लिए RJD....',मोकामा MLA नीलम देवी के नाम से पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget