एक्सप्लोरर

Bihar News: LJP रामविलास के नेता अच्युतानंद ने राजनाथ सिंह को लेकर दिया विवादित बयान, पार्टी ने स्टेटमेंट से किया किनारा

LJP Ram Vilas Party: वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम के दौरान एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हाजीपुर में लोजपा रामविलास के नेता अच्युतानंद ने यह विवादित बयान दिया है.

हाजीपुर: जिले में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम में रविवार को हंगामा हो गया. बीजेपी के पूर्व विधायक सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अच्युतानंद (Dr. Achyutanand) ने सभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को लेकर विवादित बयान दिया. मंच से पूर्व विधायक ने कहा राजनाथ सिंह को बीजेपी (BJP) में कुत्ता भी पूछने वाला नहीं है. इस बयान के बाद वर्तमान विधायक लखंदर पासवान (Lakhander Paswan) और पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद से भरे मंच पर भिड़ंत हो गई. इस दौरान हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद सभी कार्यक्रम स्थल से चले गए.

वैशाली में राजनाथ सिंह को लेकर विवादित बयान

वैशाली जिले के पातेपुर में रविवार को वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम रखा गया था. इसमें बीजेपी नेताओं के साथ सहित कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे. इस कार्यक्रम में विधायक अच्युतानंद सिंह ने कहा कि अब लोकतंत्र है, लोकतंत्र में जिसको वोट मिलेगा वही देश का प्रधानमंत्री और बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन जो लोग पिछलग्गू बनकर घूम रहे हैं उसका क्या? राजनाथ सिंह को बीजेपी में कुत्ता भी पूछने वाला नहीं है. इस बयान के बाद मंच पर बवाल हो गया और सभा भंग हो गई.

'मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'

वर्तमान बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान सहित उनके समर्थक डॉक्टर अच्युतानंद का विरोध करना शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ गया. हंगामा बढ़ते देख कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया. हालांकि बाद में पूर्व विधायक ने अपनी सफाई दी. वहीं, बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में पहुंचकर लोग बीजेपी और राजनाथ सिंह पर इस तरीके का बयान दे रहे हैं उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, दिमागी हालत ठीक नहीं है. बीजेपी के ही आशीर्वाद पर विधायक बने हैं. उनको भी कुत्ता पूछने वाला नहीं है. बीजेपी पूरे देश के कोने-कोने में लोगों के दिलों में बसता है.

लोजपा रामविलास ने निंदा की

इस विवाद के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने इस बयान का घोर निंदा की. पार्टी ने कहा कि ऐसे बयानों का कदापि समर्थन नहीं करती है और न ही तालुक रखती है.

ये भी पढ़ें: Watch: 'थीम, विजन और मिशन क्लियर है तो...', नीतीश और तेजस्वी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget