एक्सप्लोरर

Chirag के सवाल में फसेंगे तेजस्वी? पूछा- आपको न CM बनना और न नीतीश को PM बनना है तो फिर महागठबंधन में दरार क्यों?

Bihar Politics: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर उन्होंने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला.

पटना: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) शुक्रवार को पटना पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से बड़ा सवाल किया. दरअसल कुछ दिनों पहले सदन में तेजस्वी यादव ने कहा था कि न मुझे सीएम बनना है और न नीतीश कुमार को पीएम बनना है. हमको जनता के लिए काम करना है. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि यह तो अच्छी बात है न तेजस्वी को सीएम बनना है और न नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम बनना है तो फिर लड़ाई किस बात की चल रही है. महागठबंधन में दरार की बातें सामने क्यों आती है? यह तो महत्वकांक्षा की लड़ाई है.

महागठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई है- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि भले इस बात से महागठबंधन के लोग पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन उन लोग के बर्ताव और कार्यशैली में यह बात नहीं दिखती है. बार-बार महागठबंधन के भीतर एक वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है. जो सीएम नहीं हैं वो सीएम बनने का प्रयास करते हैं और जो सीएम हैं वो कैसे प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार बन जाए, ये सोचते हैं.

बिजली बिल वृद्धि को लेकर नीतीश सरकार को घेरा

चिराग पासवान ने बिहार में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा. उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही कहा था कि बिजली दर में कमी नहीं होगी, क्योंकि महंगी बिजली लेना पड़ रहा है तो हम सस्ती बिजली बिहार वासियों को कैसे प्रदान करेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि हैरत की बात है कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा जैसे राज्यों में बिजली सस्ते दरों पर खरीदी जाती है और आम जनता को सस्ते दरों पर दी जाती है लेकिन बिहार में ऐसा नहीं है. आज तक नीतीश कुमार ने ऐसी क्यों कोई योजना नहीं लाए, जिससे कि बिहार में बिजली दर में कमियां आए. बिजली बिल के बढ़ोतरी पर हम पूरे बिहार में आंदोलन करेंगे. 

राहुल गांधी प्रकरण पर बोले चिराग

आगे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी प्रकरण को लेकर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. राहुल गांधी भी न्यायालय के समक्ष पेश हुए. कानून अपना विधि सम्मत कार्रवाई करेगी. वहीं, आज आरजेडी कांग्रेस और वाम दल के पैदल मार्च में जेडीयू के शामिल नहीं होने पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी लगातार एकजुट होने की बात कहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की बात कर चुके हैं लेकिन जो सामने दिख रहा है उससे लग रहा है कि विपक्षी पार्टियां एकजुट नहीं होने वाली है. यही हाल रहा तो आगामी 2024 के लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई भी पार्टी  टिक नहीं पाएगी.

ये भी पढ़ें: Congress Protest: महागठबंधन के मार्च से गायब रही नीतीश कुमार की पार्टी, राहुल गांधी के मामले पर सदन में भी JDU शांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget