एक्सप्लोरर

LIVE VIDEO: पटना में नाव पर ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 4 मजदूरों की मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, कई लोग जख्मी

Cylinder Explodes in Danapur Maner Patna: नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए.

पटनाः राजधानी पटना से सटे दानापुर के मनेर में शनिवार को सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई है. मजदूर रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है. इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे. कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था.

घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए. इधर, मौत की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे. चार मजदूर झोपड़ी में खाना बना रहे थे. इसी दौरान गैस रिसाव हुआ और उसमें आग लग गई. नाव पर डीजल भी रखा हुआ था. उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जल गए जिससे उनकी वहीं मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- JDU के 'सर्च ऑपरेशन' में पकड़े गए RCP सिंह! परिवार ने 9 साल में खरीदे 58 प्लॉट, पत्नी के नाम के साथ भी हेरफर

माचिस जलाई और हो गया धमाका

मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि ये सभी मजदूरी करने वाले थे. नाव का इंजन खराब हो गया था. मिस्त्री उसे ठीक करने आया था. बारिश हो रही थी हल्की-हल्की. इसी दौरान चार लोग अंदर खाना बनाने गए थे. माचिस जलाते ही आग लग गई. मौके पर ही चार मजदूरों की जलकर मौत हो गई.

इधर घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया. वहीं मामूली रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए भेजा गया है. हालांकि उन्हें किस अस्पताल में भेजा गया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. नाव पर बालू लदा था. अवैध बाली के गोरखधंधे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को निर्वाचन आयोग ने दी खुशखबरी, मणिपुर में JDU को मिला यह दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget