एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में दिनदहाड़े वकील की हत्या, सुल्तानगंज थाने से 300 मीटर दूर वारदात, लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल!

Lawyer Shot Dead: पटना सिटी इलाके में एक वकील को गोली मार दी गई. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार होग गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पटना में एक बार फिर हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है, जहां पटना सिटी इलाके में रविवार को एक वकील जितेंद्र महतो को गोली मार दी गई. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार होग गए. बाद में पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई. जितेंद्र महतो पटना साहिब के ही रहने वाले थे. वो खाने के बाद टहलने के लिए निकलते थे तब ही हमलावरों ने पास आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. 

घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर है थाना

बताया जाता है कि घटनास्थल से सुल्तानगंज थाना मात्र 300 मीटर की दूरी पर है. इसके बाद भी एक बाइक पर दो अपराधी सवार होकर आए. उनलोगों ने फायरिंग की और भाग गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

लोगों का कहना है कि बहुत अच्छे इंसान थे. किसी से दुश्मनी नहीं थी. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. दिनदहाड़े हत्या हो रही है. पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं है. सबसे बड़ी बात यह है की सुल्तानगंज थाना चंद मीटर की दूरी पर है व इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं. जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, "एक व्यक्ति को गोली मारी गई है और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई है. जानकारी के अनुसार मृतक वकालत का अभ्यास कर रहे थे और उनकी एक दुकान थी. पोस्टमार्टम से साफ होगा कि कितनी गोली लगी है." पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. किन लोगों ने घटना को अंजाम दिया, कारण क्या है? इसकी जांच की जा रही है.

लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में

बता दें बिहार का लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है. एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. हत्याओं का दौर जारी है. इस बीच एक और बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है. बीते शनिवार को ही 50 वर्षीय बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोली लगने के बाद सुरेंद्र वहीं गिर गए. आनन-फानन में लोग सुरेन्द्र को गंभीर हालत में पटना एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan Threat: चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, मेराज अब खोलेगा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget