एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Kidney Transplant: किडनी ट्रांसप्लांट से पहले दुआओं का दौर शुरू, लालू के लिए मंदिरों में की गई पूजा

Worship and Prayers for Lalu Prasad Yadav in Bihar: सोमवार को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होना है. रविवार को मंदिरों में पूजा की गई कि अच्छे से ऑपरेशन हो सके.

Lalu Prasad Yadav and Rohini Acharya: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के लिए बिहार में अलग-अलग जगहों पर पूजा अर्चना शुरू हो गई है. सिंगापुर (Singapore) में सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) होना है. इससे पहले दुआओं का दौर शुरू हो गया है. रविवार को पटना के कई मंदिरों में पूजा अर्चना की गई कि अच्छे से लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन (Lalu Yadav Operation) हो सके और वह स्वस्थ हो सकें.

दानापुर के मैनपुरा के काली मंदिर में रविवार की सुबह पूजा करने के लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता पहुंचे. उनके साथ आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद थे. लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह पूजा-अर्चना की गई थी. इस अवसर पर आरजेडी के कार्यकर्ता, नेता के साथ कई अन्य खास लोग भी उपस्थित थे. दानापुर से विधायक रीतलाल यादव और आरजेडी कार्यकर्ताओं के साथ शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाया.

Lalu Yadav Kidney Transplant: किडनी ट्रांसप्लांट से पहले दुआओं का दौर शुरू, लालू के लिए मंदिरों में की गई पूजा

शीतला माता मंदिर में भी की गई पूजा

वहीं दूसरी ओर पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में भी लालू यादव के लिए पूजा अर्चना की गई. युवा आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के सफल ऑपरेशन की कामना करते हुए पूजन और हवन किया. इसके साथ ही कई और जगहों से भी पूजा अर्चना और दुआओं की खबरें जारी हैं.

बता दें कि लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है. वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ही अपनी किडनी दे रही हैं. रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं. इधर सोमवार को होने वाले ऑपरेशन को लेकर तेजस्वी यादव भी सिंगापुर जा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP ने दिया झटका तो आया मुकेश सहनी की पार्टी का रिएक्शन, VIP ने बहुत कुछ बोला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget