एक्सप्लोरर

Bihar: जातीय गणना पर आए कोर्ट के फैसले का लालू-तेजस्वी ने किया स्वागत, खुशी के मौके पर भी BJP ने लपेट दिया

Bihar Caste Census: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन का दोहरा चरित्र है. ये लोग संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने लगते हैं. बीजेपी तो चाहती ही है कि जातीय गणना हो .

पटना: जातीय गणना को लेकर मंगलवार (1 अगस्त) को आए पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के फैसले के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. एक तरफ जहां आरजेडी और जेडीयू के नेता कोर्ट के फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने खुशी के मौके पर भी तर्क देते हुए हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि कल तक कोर्ट, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स पर महागठबंधन सवाल उठा रहा था, आज जाति आधारित गणना पर फैसला आया तो ये स्वागत योग्य बता रहे हैं. ये दोहरा चरित्र है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर ये लोग प्रश्न चिह्न खड़ा करने लगते हैं. बिहार सरकार की नीयत में खोट है. जाति आधारित गणना ठीक से नहीं हो रही थी. खामियां थीं इसलिए पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी थी. बीजेपी तो चाहती ही है कि जाति आधारित गणना हो. जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तब ही इस पर निर्णय हुआ था. हम लोगों ने समर्थन किया था.

विजय सिन्हा ने भी किया फैसले का स्वागत

आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पटना हाईकोर्ट का जाति आधारित गणना पर बड़ा फैसला आया है. जातीय आधारित गणना से रोक हटा दी गई है. हम फैसले का स्वागत करते हैं.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

हाईकोर्ट के फैसले के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा- "हमारी सरकार के जाति आधारित सर्वे से प्रामाणिक, विश्वसनीय और वैज्ञानिक आँकड़े प्राप्त होंगे. इससे अतिपिछड़े, पिछड़े तथा सभी वर्गों के गरीबों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा. जातीय गणना आर्थिक न्याय की दिशा में बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा. "

लालू यादव ने क्या कहा?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह गरीब और निचले तबके के लोगों के लिए खुशी की बात है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहल पर जातीय गणना हो रही थी, लेकिन बीजेपी के लोगों ने बीच में कोर्ट का सहारा लिया लेकिन हाईकोर्ट ने अब हरी झंडी दे दी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Census: हाईकोर्ट के फैसले के बाद JDU का रिएक्शन, विजय चौधरी ने बीजेपी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget