एक्सप्लोरर

Fodder Scam: चारा घोटाला में बढ़ सकती है लालू प्रसाद यादव की परेशानी, हाई कोर्ट पहुंची सीबीआई, सुनवाई की तारीख मिली

Lalu Prasad Yadav: चारा घोटाले के सभी मामलों में लालू को जमानत दे दी गई है. देवघर कोषागार के मामले में सीबीआई ने लालू यादव की सजा बढ़ाने की मांग है.

पटना/रांची: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की परेशानी बढ़ सकती है. झारखंड हाई कोर्ट की ओर से चारा घोटाले के सभी मामलों में लालू को जमानत दे दी गई है लेकिन इन दिनों देवघर कोषागार (Deoghar Treasury) का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. सीबीआई ने लालू यादव की सजा बढ़ाने की मांग है. गुरुवार (24 फरवरी) को इस पर आंशिक सुनवाई हुई. अब इस मामले में चार हफ्ते के बाद अगली सुनवाई की तारीख दी गई है.

याचिका में क्या कहा गया?

अगर फैसला सीबीआई के पक्ष में आता है तो निश्चित तौर पर लालू यादव को कुछ समय और जेल में बिताना पड़ सकता है. सीबीआई की ओर से दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि लालू यादव को देवघर ट्रेजरी मामले में सिर्फ साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी जबकि उन्हें साढ़े सात साल की सजा होनी चाहिए थी. इसी को आधार बनाते हुए सीबीआई की ओर से याचिका दाखिल की गई है.

बता दें कि लालू प्रसाद, बेक जूलियस समेत कुल छह लोगों को तीन साल से छह साल तक की सजा सुनाई गई थी. सीबीआई की ओर से दाखिल की गई याचिका में कहा गया है लालू प्रसाद यादव की इस मामले पर संलिप्तता देखते हुए उन्हें अधिकतम सात साल की सजा सुनाई जानी चाहिए. इस मामले में कोर्ट ने दो सजायाफ्ता फूलचंद सिंह और आरके राणा का नाम हटाने का आदेश दिया था. एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर कोर्ट को बताया गया था कि फूलचंद सिंह और आर के राणा की मृत्यु हो गई है. इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका से इनके नाम को हटाने का आदेश दिया था. सीबीआई की ओर से अधिवक्ता पीएएस पति ने पैरवी की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'महागठबंधन के जो युवराज हैं वह न मांझी को पूछेंगे और न...', पप्पू यादव के बयान के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget