एक्सप्लोरर

'लालू सावन में मटन खाने वाले हिंदू, भगवा आतंकवाद कहने वालों के समर्थक', बोले सुशील मोदी

Sushil Kumar Modi Attacked Lalu Prasad Yadav: सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में उमड़े अपार जनसमर्थन की बड़ी लकीर को लालू अपनी हल्की-ओछी बातों से छोटी नहीं कर पाएंगे.

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली (Jan Vishwas Rally) के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा था कि पीएम मोदी (PM Modi) हिंदू नहीं हैं. लालू ने परिवारवाद पर भी हमला किया था. अब लालू यादव को बीजेपी ने करारा जवाब दिया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार (04 मार्च) को बयान जारी करते हुए हमला किया.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक मंदिरों की स्थापना कराने वाले, संतों का सम्मान करने वाले और सैनिकों के साथ दीपावली मनाने वाले हिंदू हैं, जबकि लालू प्रसाद सावन में मटन-मीट खाने वाले और राम-मंदिर का बहिष्कार करने वाले हिंदू हैं.

'राम भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए'

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद उनको मटन खिलाते हैं, जिनकी पार्टी ने "भगवा आतंकवाद" का फर्जी नरेटिव गढा और आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाए. लालू प्रसाद को मंदिर आंदोलन में बाधक बनने और बिहार में आडवाणी जी की रथयात्रा रोकने जैसी हिंदू-विरोधी राजनीति के लिए राम भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए.

शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर की दिलाई याद

आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू यादव की पार्टी ने ऐसे हिंदू को शिक्षा मंत्री बनवाया जिसने राम चरित मानस की निंदा की. उनकी पार्टी ने किसी दूसरे धर्मग्रंथ या धार्मिक प्रतीक पर कभी टिप्पणी नहीं की, जबकि तिलक लगाने वाले हिंदुओं को ढोंगी और देशद्रोही तक कह कर अपमानित किया. आरजेडी की राजनीति में हिंदू होना 'साम्प्रदायिक' है. उनके लिए भारत के लोग गुजराती, बंगाली, तमिल, अगड़ा-पिछड़ा, दलित, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पंजाबी या कश्मीरी तो हो सकते हैं, लेकिन हिंदू कोई नहीं है.

सुशील मोदी ने कहा कि हिंदू होने पर गर्व करते हुए सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में उमड़े अपार जनसमर्थन की बड़ी लकीर को लालू प्रसाद अपनी हल्की-ओछी बातों से छोटी नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- रैली में खूब गरजे लालू... अब बेल कैंसिल करने की मांग, BJP और JDU का RJD सुप्रीमो पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget