एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मोहन भागवत पर भड़के लालू यादव, कहा- नफरत बांटने वाले सज्जन बिना मांगे ज्ञान बांटने आ जाते हैं

Lalu Attacks Mohan Bhagwat: लालू ने ट्वीट के जरिए भागवत के साथ पीएम को भी घेरा. कहा कि महाकपटी पाठशाला से निकले जुमलेबाज विद्यार्थी ही सालाना दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा कर वोट बटोरते हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Mohan Bhagwat) पर जोरदार हमला बोला. लालू (Lalu Prasad Yadav) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर मोहन भागवत को आड़े हाथों लेते हुए नफरत फैलाने वाला सज्जन बताया. लालू ने लिखा है कि जब आरएसएस (RSS) और बीजेपी अपनी बातों में फंसती है तो नफरत फैलाने वाले सज्जन बिना बात का मुफ्त में ज्ञान बांटने आ जाते हैं. आरजेडी (RJD) सुप्रीमो ने मोहन भागवत के नौकरी देने वाली बात पर हमला बोला है.

लालू यादव ने कहा कि "RSS की ठग विद्या से प्रशिक्षित एवं संघ की महाझूठी, महाकपटी पाठशाला से निकले जुमलेबाज विद्यार्थी ही सालाना दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा कर वोट बटोरते है? जब जब RSS-BJP अपनी ही बेफिजूल की बातों में फँसती है तो नफ़रत फैलाने वाले सज्जन बिन माँगा ज्ञान बाँटने चले आते है."

भागवत की सरकारी नौकरी वाली बात पर गुस्साए लालू

लालू प्रसाद ने ट्वीट के जरिए मोहन भागवत के साथ साथ प्रधानमंत्री को भी घेरा है. नागपुर में विजयादशमी पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में आर्थिक तथा विकास नीति रोजगार उन्मुख हो यह अपेक्षा स्वाभाविक ही कही जाएगी लेकिन, रोजगार यानी केवल नौकरी नहीं यह समझदारी समाज में भी बढ़ानी पड़ेगी. लोगों के लिए रोजगार का मतलब नौकरी और नौकरी के पीछे ही भागेंगे और वह भी सरकारी. भागवत बोले कि अगर ऐसे ही सभी लोग सरकारी नौकरी के पीछे भागते रहेंगे तो कितनों को नौकरी दे सकते हैं. किसी भी समाज में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 10, 20, 30 प्रतिशत नौकरी होती है. बाकी सब को अपना काम करना पड़ता है. नौकरी की इसी बात पर लालू यादव भड़क गए और अपने ट्विटर के जरिए मोहन भागवत पर हमला बोल दिया.

तेजस्वी के भरोसे बिहार के युवा

बिहार में लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है. तेजस्वी अक्सर युवाओं को रोजगार देने और सरकारी नौकरी को बढ़ाने की बात करते हैं. अब बिहार के युवाओं को इंतजार है कि विभागों से बड़ी संख्या में नौकरी के लिए पद आएंगे. ऐसे में जब भागवत ने ये बयान दिया तो लालू यादव को गुस्सा आ गया. उन्होंने आरएसएस के के प्रमुख पर प्रहार करते हुए फ्री में फिजूल का ज्ञान बांटे जाने की बात कही. 

यह भी पढ़ें- Srijan Scam Bihar: मधुपेरा में CBI ने पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, घोटाले में पाए गए थे आरोपी

Motihari News: मेला घूमने आए प्रेमी जोड़े की थाना में हुई शादी, भाई ने किया था पुलिस के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget