एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को CM बनाने वाली बात पर ललन सिंह का खुला 'खत', धीरे-धीरे सामने आ रही सही बात!

Lalan Singh News: ललन सिंह ने कहा है कि जानबूझ कर मेरी छवि को धूमिल करने के लिए इस प्रकार की खबर छापी गई है. नीतीश कुमार के साथ मेरे 37 साल के संबंधों पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा किया गया है.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह (Lalan Singh) अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने लगे हैं. बीजेपी, जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि ललन सिंह की नजदीकी लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से बढ़ने लगी थी. तेजस्वी यादव को ललन सिंह बिहार का सीएम बनाना चाहते थे. बैठक भी हुई थी. इस पर उन्होंने अपनी ओर से सच्चाई बताई है. इस संबंध में उन्होंने शनिवार (30 दिसंबर) को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पत्र जारी किया है.

पत्र जारी कर ललन सिंह ने सफाई में क्या कहा?

जारी किए गए पत्र में ललन सिंह की ओर से लिखा गया है कि, "एक प्रमुख समाचार पत्र एवं कुछ न्यूज चैनल्स में प्रमुखता से यह खबर छपी/बताई गई है कि उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में मेरी अध्यक्ष पद से विदाई हो गई. खबर यह भी छपी है कि 20 दिसंबर को एक मंत्री के कार्यालय में दर्जन भर विधायकों की बैठक हुई जिसमें मैं भी उपस्थित था. खबर में और भी विस्तार से जनता दल (यू) के टूट की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है."

ललन सिंह ने आगे लिखा, "यह खबर पूर्णतः भ्रामक, असत्य और मेरी छवि को धूमिल करने वाली है. मैं 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में था और 20 दिसंबर की शाम में सभी सांसदों के साथ मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर एक बैठक में शामिल था. समाचार पत्र ने जानबूझ कर मेरी छवि को धूमिल करने के लिए इस प्रकार की खबर छापी है और नीतीश कुमार के साथ मेरे 37 साल के संबंधों पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा किया है."

'इच्छा और सहमति से छोड़ा पद'

पत्र के माध्यम से इस्तीफे वाली बात पर ललन सिंह ने लिखा, "तथ्य यह है कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में व्यस्तता के कारण मेरी इच्छा और मुख्यमंत्री की सहमति से अध्यक्ष का पद छोड़ा और नीतीश कुमार ने स्वयं इस दायित्व को लिया. ऐसे भ्रामक समाचार को लिखने वाले और छापने वाले चारों खाने चित्त होंगे. जनता दल (यू) पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है. मैंने फैसला किया है कि पटना लौटकर तत्काल संबंधित समाचार पत्र को कानूनी नोटिस दूंगा और मेरी छवि को धूमिल करने के लिए उन पर मानहानि का मुकदमा करूंगा."

यह भी पढ़ें- Watch: JDU के लिए कैसा होगा साल 2024? गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget