एक्सप्लोरर

Lalan Singh Cabinet Minister: मोदी कैबिनेट में ललन सिंह को मिली जगह, CM नीतीश कुमार के करीबी इस मंत्री को जानिए

PM Modi Oath Ceremony: अभी तक ललन सिंह को केंद्र में मंत्री पद नहीं मिला था. 2019 में उन्हें मंत्री बनना था लेकिन उनकी जगह आरसीपी सिंह ने कब्जा जमा लिया था.

Lalan Singh News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी नेता ललन सिंह मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में मंत्री बन गए हैं. जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) ने रविवार (09 जून) को मंत्री पद की शपथ ली. ललन सिंह भूमिहार जाति से आते हैं. जेडीयू के इस दिग्गज नेता को जानिए जो पहली बार मोदी कैबिनेट में बिहार से मंत्री बने हैं.

2000 में नीतीश कुमार ने ललन सिंह को राज्यसभा भेजा था. 2004 में जेडीयू ने बेगूसराय से उतारा और ललन सिंह की जीत हुई. नए परिसीमन के बाद 2009 में मुंगेर सीट से ललन सिंह लड़े और जीत हुई. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था. नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो गए थे और ललन सिंह अकेले चुनाव लड़े थे जिसमें मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख वोटों से वो एलजेपी प्रत्याशी वीणा देवी से हार गए थे. 

अभी तक केंद्र में नहीं मिला था मंत्री पद

इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर मुंगेर से चुनाव लड़ा और जीत गए. इस बार (2024) भी वह मुंगेर से प्रचंड वोटों से चुनाव जीतकर आए हैं. अभी तक ललन सिंह को केंद्र में मंत्री पद नहीं मिला था. 2019 में उन्हें मंत्री बनना था लेकिन उनकी जगह आरसीपी सिंह ने कब्जा जमा लिया था.

69 वर्षीय ललन सिंह बिहार की राजनीति के काफी पुराने और माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी भी जाने जाते हैं. वह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं.

बिहार सरकार में ललन सिंह रह चुके हैं मंत्री

2014 में चुनाव हारने के बाद ललन सिंह पांच सालों तक बिहार सरकार के मंत्री भी रहे हैं. 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. उस समय उन्हें राज्यपाल से मनोनीत होने वाले विधान परिषद के सदस्य के रूप में चयन करके मंत्री बनाया गया था. 2019 तक वह बिहार सरकार के मंत्री रहे रहे हैं. ललन सिंह अपने समय के पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं. भागलपुर विश्वविद्यालय के टीएनबी कॉलेज से स्नातक किया है. बिहार की राजनीति में उनकी एक अलग पहचान है.

यह भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: 'मैं खुद को भाग्यशाली...', मोदी कैबिनेट के लिए निमंत्रण पर रामनाथ ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget