एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह और अशोक चौधरी दोनों CM नीतीश के करीबी, कौन कितना ताकतवर? JDU ने क्या कहा?

Lalan Singh Ashok Choudhary Clashed: ललन सिंह भूमिहार समाज के बड़े नेता हैं तो वहीं अशोक चौधरी दलित समाज से आते हैं. समझिए पूरी खबर.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी में शायद सब कुछ ठीक नहीं है. सब कुछ ठीक होने के दावे भले किए जाएं लेकिन जिस तरह से पार्टी के दो बड़े नेता सोमवार (25 सितंबर) को भिड़े उसका मतलब तो कुछ और ही निकलता है. सीएम नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह (Lalan Singh) और अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के बीच जिस तरह से सोमवार को जेडीयू की बैठक के बाद तीखी बहस हुई उसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि नीतीश की पार्टी जेडीयू (JDU) खुलकर कुछ कहने से बच रही है.

ललन सिंह और अशोक चौधरी के बारे में जानें

आइए जानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार के ये दोनों करीबी नेता सियासी मायनों में कौन कितना मजबूत है. सबसे पहले ललन सिंह के बारे जान लीजिए. ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. मुंगेर लोकसभा सीट से अभी सांसद हैं. पहले की बात करें तो वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. तीन बार लोकसभा सांसद बने. एक बार राज्यसभा सांसद बने. भूमिहार समाज के बड़े नेता भी हैं.

जेडीयू कोटे से मंत्री बने अशोक चौधरी के बारे में जान लें कि वह विधान परिषद के सदस्य हैं. वह कांग्रेस से जेडीयू में शामिल हुए हैं. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे हैं. दलित समाज से आते हैं. नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से आते हैं.

जेडीयू ने कहा- इस पर प्रतिक्रिया देने की क्या जरूरत?

ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच हुई तीखी बहस को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह खबर सूत्रों के हवाले से चलाई जा रही है. इसका कोई प्रमाण नहीं है. कोई क्लिप नहीं है. जब सूत्रों और अंदेशे के हवाले से खबर चल रही है तो इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

सोमवार (25 सितंबर) को सीएम आवास पर जेडीयू नेताओं की बैठक हुई थी. जेडीयू की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के नेता निकलने लगे थे. इस दौरान ललन सिंह ने अशोक चौधरी को टोका. अशोक चौधरी को कहने लगे कि वह जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार-बार दखलंदाजी नहीं करें. अशोक चौधरी ने जवाब में ललन सिंह को कहा कि वह कौन होते हैं कहीं जाने से रोकने वाले?

यह भी पढ़ें- Lalan Singh Ashok Choudhary: ...तो इसलिए CM नीतीश के सामने भिड़े ललन सिंह और अशोक चौधरी? सामने आया पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget