एक्सप्लोरर

Kurhani By Elections 2022: वीआईपी के Mukesh Sahani लड़ेंगे चुनाव, कहा- 16 नवंबर को पार्टी करेगी नामांकन

VIP Mukesh Sahani: रविवार को मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन साथ दे तो ठीक नहीं तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे. पांच दिसबंर को कुढ़नी में वोटिंग है.

पटना: कुढ़नी में विधानसभा चुनाव (kurhani By Elections 2022) होने वाला है. पांच दिसंबर को यहां मतदान होगा. रविवार को वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कुढ़नी विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि मजबूती से वीआईपी पार्टी वहां चुनाव लड़ेगी. 16 तारीख को चुनाव का नॉमिनेशन करेंगे. कुछ ही दिनों में प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे.

महागठबंधन मदद करते तो ठीक नहीं तो अपने दम पर लड़ेगे चुनाव

मुकेश सहनी ने कहा कि अभी प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया है. मैं अपने दम पर चुनाव लड़ूंगा. मोकामा और गोपालगंज में जैसे मैंने महा गठबंधन को समर्थन किया है मैं चाहूंगा कि वह भी हमें समर्थन करें. अगर नहीं समर्थन करते हैं तो मैं अकेले चुनाव लड़ूंगा. मेरी लड़ाई बीजेपी से हैं. बीजेपी को मुझे हराना है. सहने ने कहा कि महागठबंधन का दोनों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन रहा. मोकामा जीत लिया, लेकिन कुछ वोटों से गोपालगंज हार गए.

दोनों सीटों पर उपचुनाव में महागठबंधन का अच्छा रहा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि जहां 2020 में 40 हजार वोटों से बीजेपी ने बसपा को हराया था. यह लिमिट इस बार दो हजार पर पहुंच गई. कहा कि चुनाव महागठबंधन के पक्ष में चुनाव गया. वो हमें समर्थन करते हैं तो अच्छा रहेगा. हमलोग कई सालों से मान समान के लिए लड़ाई लड़ रहे. प्रधानमंत्री से हम निषाद कास्ट के लिए आरक्षण की मांग कर रहे. वो दे दें तो उनसे दोस्ती हो जाएगी. फिलहाल तो चुनाव लड़ने पर हमारा सबसे बड़ा फोकस होगा.

कुढ़नी सीट खाली होने का कारण

यहां आरजेडी विधायक अनिल सही पर घोटाले का आरोप लगा था. सांसद रहते हुए उन पर एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था. मामले की सीबीआई जांच चल रही है थी. साल 2013 में ही मामला दर्ज किया था. जांच में उनके द्वारा लाखों रुपये के घोटाले की बात सामने आई. अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपये का घोटाला हुआ था. बात सत्य पाई गई तो उनकी सदस्यता रद्द हो गई. इसके बाद यहां चुनाव कराया जा रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar: ‘BJP के कोर वोटर्स पर महागठबंधन की सेंधमारी’ तेजस्वी का वार, कहा- कहां 40 हजार अब चंद वोटों से गोपालगंज हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget