एक्सप्लोरर

Bettiah News: बिहार के लड़के ने जीता सात समंदर पार बैठी किम का दिल, शादी के लिए दौड़ी आई विदेशी दुल्हन!

Bihar News: विदेशी युवती किम ने हिंदू रीति रिवाज से रामनगर के अमित से शादी रचाई है. किम जोहान्सबर्ग की रहने वाली हैं. वह बिहार के रामनगर पहुंची थीं. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बेतिया: सात समुंदर पार से पहुंची विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से रामनगर के युवक से शादी रचाई है. साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली युवती किम मोलेनार (Kim Molenaar) और रामनगर (Bettiah News) के अमित कुमार की शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. अमित नौकरी के सिलसिले में जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में ही रह रहे थे. इसी दौरान उनकी कंपनी में काम करने वाली मोलेनार से उनकी मुलाकात हुई. दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों ने शादी करके एकसाथ रहने का फैसला किया.

बता दें कि रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर के बेटे अमित कुमार साल 2013 में साउथ अफ्रीका गए थे. वहां जोहान्सबर्ग में वह मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे. इस दौरान इसी कंपनी में पैम मोलेनर की बेटी किम से उनकी मुलाकात हुई. कुछ साल दोनों में अच्छी दोस्ती रही और दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. इसके बाद दोनों इस रिश्ते को हमेशा के लिए मजबूत करने का फैसला किया. फिर शादी के बंधन में बंध गए.

सैंकड़ों लोग बने इस शादी के गवाह

बताया जा रहा है कि इन दोनों के परिवार वालों को यह थोड़ा नागवार गुजर रहा था, लेकिन दोनों की खुशी के आगे इनके माता-पिता को झुकना पड़ा. सभी लोग इनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराने के लिए राजी हो गए. वहीं किम की मां पैम ने भी शादी के लिए हामी भर दी थी, जिसके बाद ही शादी का दिन निर्धारित हो सका. किम अपनी मां के साथ साउथ अफ्रीका से बिहार के रामनगर पहुंच गई. सारी तैयारियों के बाद अमित और किम की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई. इस शादी के गवाह नगर के सैकड़ों लोग बने. 

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं तस्वीरें

दोनों ने रामनगर में धूमधाम से शादी की है. इन्हें को आशीर्वाद देने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे. वहीं इस शादी से किम की मां पैन बहुत खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने अपने मोबाइल में शादी के तस्वीरें लीं. इस खुशी के पल को उन्होंने साउथ अफ्रीका में बैठे अपने परिवार वालों को साझा किया. इसके साथ ही शादी के दिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने इस अनोखी जोड़ी की शादी को अपने कमरे में कैद कर लिया. इसके बाद लोग इन दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Neha Singh Rathor: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एबीपी न्यूज़ से की खुलकर बात, सरकार से खिलाफत पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget